यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Nagarjuna ने बूढ़े फैन को धक्का दिए जाने पर तोड़ी चुप्पी, ट्रोलिंग के बाद कहा- 'मैं उस सज्जन से...'
साउथ सिनेमा के सुपरस्टार नागार्जुन अक्किनेनी (Nagarjuna Akkineni) हाल ही में मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए। इस दौरान उनके सिक्योरिटी गार्ड ने एक फैन को ...और पढ़ें

HighLights
- रविवार को मुंबई में स्पॉट हुए थे नागार्जुन
- नागार्जुन ने सोशल मीडिया पर दी सफाई
- जल्द ना सामी रांगा में नजर आएंगे नागार्जुन
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सालों से साउथ सिनेमा पर राज करने वाले नागार्जुन (Nagarjuna) के चाहने वालों की कमी हीं है। यूं तो लोग उन्हें बहुत प्यार करते हैं, लेकिन एक हालिया वीडियो के जरिए उन्हें काफी आलोचना सहनी पड़ी। अब अभिनेता ने इस पर चुप्पी तोड़ी है।
हुआ यूं कि नागार्जुन रविवार (23 जून) को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए। अभिनेता के साथ धनुष और उनके बेटे भी मौजूद थे। पैपराजी ने तीनों को कैमरे में कैद कर लिया। इस बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो आ गया जिसे देख उनके फैंस भड़क गये।
नागार्जुन के गार्ड ने दिया बूढ़े शख्स को धक्का
दरअसल, एयरपोर्ट पर जब एक बूढ़ा फैन नागार्जुन के पास आया तो उनके सिक्योरिटी गार्ड ने बुरी तरह से उन्हें धक्का दे दिया। जिस तरह सिक्योरिटी गार्ड ने गार्ड को धक्का दिया, लोगों को यह जरा भी रास नहीं आया। ऊपर से अभिनेता ने अपने गार्ड को वहां कुछ कहा भी नहीं जो बात लोगों को खटकने लगी और लोग उन्हें ट्रोल करने लगे। मगर कुछ लोगों ने उनकी साइड भी ली और कहा कि अभिनेता ने यह नहीं देखा था।
यह भी पढ़ें- Maldives Vs Lakshadweep: साउथ सुपरस्टार Nagarjuna ने कैंसिल की मालदीव ट्रिप, बोले- 'कीमत चुकानी होगी'
नागार्जुन ने फैन के वीडियो पर किया रिएक्ट
अब सिक्योरिटी गार्ड द्वारा फैन को धक्का दिए जाने पर नागार्जुन ने चुप्पी तोड़ी है। अभिनेता ने एयरपोर्ट का वीडियो रीशेयर करते हुए उस बूढ़े फैन से माफी मांगी है। उन्होंने लिखा, "इस बात को अभी मैंने नोटिस किया। यह नहीं होना चाहिए था। मैं उस सज्जन से माफी मांगता हूं और भविष्य में ऐसा न हो, इसके लिए आवश्यक सावधानी बरतूंगा।"
खबरें और भी
This just came to my notice … this shouldn’t have happened!!
I apologise to the gentleman 🙏and will take necessary precautions that it will not happen in the future !! https://t.co/d8bsIgxfI8
— Nagarjuna Akkineni (@iamnagarjuna) June 23, 2024
नागार्जुन की अपकमिंग फिल्में
बात करें नागार्जुन के वर्क फ्रंट की तो पांच दशक से फिल्मी दुनिया से राज करने वाले सुपरस्टार को आखिरी बार फिल्म ब्रह्मास्त्र में देखा गया था। जल्द ही वह ना सामी रांगा (Naa Saami Ranga) में नजर आएंगे जो इसी साल सिनेमाघरों में रिलीज हो सकती है।