Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 29, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Nagarjuna Birthday: इंजीनियरिंग की पढ़ाई, हिंदी फिल्मों में शिवा से डेब्यू, तेलुगु सिनेमा में दीं हिट फिल्में

    By Jagran NewsEdited By: Rajshree Verma
    Updated: Tue, 29 Aug 2023 01:06 PM (IST)

    Nagarjuna Birthday सुपरस्टार नागार्जुन मंगलवार को अपना 64 वां जन्मदिन मना रहे हैं। उन्होंने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट अपने करियर की शुरुआत की थी। फिर एक के ...और पढ़ें

    नागार्जुन मंगलवार को 64 वां जन्मदिन मना रहे हैं।
    नागार्जुन मंगलवार को 64 वां जन्मदिन मना रहे हैं।

    HighLights

    1. नागार्जुन मंगलवार को 64 वां जन्मदिन मना रहे हैं।
    2. नागार्जुन ने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट अपने करियर की शुरुआत की।
    3. शिवा से हिंदी सिनेमा में किया डेब्यू।

    नई दिल्ली, जेएनएन। साउथ के सुपरस्टार नागार्जुन के लाखों चाहने वाले हैं। नागार्जुन मंगलवार को 64 वां जन्मदिन मना रहे हैं। वह फेमस एक्टर अक्किनेनी नागेश्वर राव के बेटे हैं। नागार्जुन ने अपनी स्कूली शिक्षा हैदराबाद पब्लिक स्कूल से की और बाद में रत्न जूनियर कॉलेज से इंटर की पढ़ाई की।

    इसके बाद उन्होंने चेन्नई के गिंडी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग से मैकेनिकल इंजीनियरिंग की है। 29 अगस्त 1959 को जन्मे नागार्जुन को बचपन से ही सिनेमा का शौक था। फिल्मी परिवार से होने के कारण एक्टर को बचपन में ही फिल्मों में काम करने का मौका मिला।

    उन्होंने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट अपने करियर की शुरुआत की। साल 1986 में रिलीज हुई तेलुगु फिल्म विक्रम से नागार्जुन ने लीड एक्टर के तौर पर डेब्यू किया था। आज सुपरस्टार नागार्जुन के जन्मदिन पर हम आपको उनकी कुछ हिट फिल्मों के बारे में बताएंगे।

    मनमधुदु (Manmadhudu)

    साल 2002 में रिलीज हुई यह एक रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा फिल्म है। सुपरस्टार नागार्जुन इस फिल्म में बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा सोनाली बेंद्रे के साथ रोमांस करते हुए नजर आए। इस फिल्म की कहानी एक ऐसे पुरुष पर है, जो महिलाओं को पसंद नही करता।

    खबरें और भी

    वह विज्ञापन एजेंसी में प्रबंधक के रूप में काम करता है। फिर उसे अचानक एक दिन एक महिला के साथ मजबूरन काम करना पड़ता है, लेकिन उसकी नफरत जल्द ही प्यार में बदल जाती है। इस फिल्म को आप ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी हॉटस्टार पर देख सकते है।

    मास (Mass)

    यह साल 2004 में रिलीज हुई जबरदस्त एक्शन ड्रामा फिल्म है, जिसे हिंदी मेरी जंग-वन मैन आर्मी के नाम से रिलीज किया गया था। फिल्म की कहानी में मास को एक कुख्यात माफिया की बेटी से प्यार हो जाता है। वह माफिया उन दोनों को अलग करने के लिए उसके करीबियों को भी मार देता है।

    ऐसे में मास उससे बदला लेने के लिए निकल पड़ता है। इसका निर्माण नागार्जुन ने अपने प्रोडक्शन हाउस के तहत किया। फिल्म में नागार्जुन के साथ राहुल देव, ज्योतिका और रघुवरन जैसे कलाकारों ने मुख्य भूमिका निभाई है। इस फिल्म को भी आप ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी हॉटस्टार पर देख सकते है।

    डॉन नंबर 1 (Don No.1)

    साल 2007 में रिलीज हुई यह एक क्राइम एक्शन ड्रामा फिल्म है। इस फिल्म में नागार्जुन अनुष्का शेट्टी के साथ रोमांस करते हुए नजर आए हैं। फिल्म की कहानी दो माफिया डॉन के इर्द-गिर्द घूमती हैं। उनमे से एक माफिया लोगों की मदद करता तो दूसरा लोगों को परेशान।

    इस सुपरहिट फिल्म के निर्देशक राघव लारेंस ने बतौर एक्टर भी इस फिल्म में काम किया है। इस फिल्म को भी आप ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी हॉटस्टार पर देख सकते है।

    किग नंबर 1 (King No.1)

    साल 2008 में रिलीज हुई यह एक कॉमेडी थ्रिलर फिल्म है। फिल्म में नागार्जुन साउथ अभिनेत्री तृषा कृष्णन के साथ रोमांस करते हुए नजर आ रहे है। फिल्म की कहानी किंग के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक रॉयल फैमिली से ताल्लुक रखता है।

    वह अपने पिता के देहांत के बाद उनकी विरासत को संभालता है, लेकिन उसको अपने ही रिश्तेदार मरवाना चाहते हैं। वह उसके छिपे हुए दुश्मन भी होते हैं, जिनसे वह बड़ी चालाकी से निपटता है। इस फिल्म को आप ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते है।

    मनम (Manam)

    साल 2014 में रिलीज हुई यह एक सुपरहिट परिवारिक ड्रामा फिल्म है। एक कपल की सड़क दुर्घटना में मौत हो जाती है और वह अपने पीछे एक छह साल का बच्चा छोड़ जाते हैं। वह लडका एक दिन बड़ा होकर सफल होता है। करीब तीस साल बाद वह अपने दिवंगत माता पिता को पुनर्जन्म के रूप में देखता है।

    तब वह उन दोनों को एक साथ घर वापस लाने की ठान लेता है। नागार्जुन के अलावा नागा चैतन्य अक्किनेनी, अक्किनेनी नागेश्वर राव, सामंथा रुथ प्रभु जैसे कलाकारो ने भी फिल्म में मुख्य भूमिका निभाई है। इस फिल्म को भी आप ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी हॉटस्टार पर देख सकते हैं।

    शिवा से हिंदी सिनेमा में किया डेब्यू

    नागार्जुन ने नब्बे के दशक में हिंदी सिनेमा का रुख किया था। उन्होंने बॉलीवुड में लॉन्च करने का क्रेडिट राम गोपाल वर्मा को जाता है, जिन्होंने नागार्जुन को शिवा से हिदी सिनेमा में लॉन्च किया था। इस कॉलेज एक्शन लव स्टोरी में नागार्जुन ने गर्ममिजाज कॉलेज स्टूडेंट का किरदार निभाया था। फिल्म में अमाला फीमेल लीड थीं। यह फिल्म सफल रही थी और नागार्जुन हिंदी दर्शकों के बीच लोकप्रिय हो गये।

    इसके बाद 1998 तक वो खुदा गवाह, मिस्टर बेचारा, अंगारे और जख्म में नजर आये। 2002 में रिलीज हुई अग्निवर्षा में उन्होंने यावक्री का किरदार निभाया। 2003 में आयी एलओसी कारगिल उनकी आखिरी हिंदी फिल्म थी। इसके बाद नागार्जुन ने लम्बा ब्रेक लिया और 2022 में रिलीज हुई ब्रह्मास्त्र पार्ट-1: शिवा के साथ फिर हिंदी सिनेमा में वापसी की।