विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 09, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बेटे की सगाई को लेकर Nagarjuna ने पहली बार की बात, बोले - सामंथा से तलाक के बाद डिप्रेशन में थे चैतन्य

Published: Fri, 09 Aug 2024 06:50 PM (IST)

साउथ के फेमस कपल में से एक नागा चैतन्य (Naga Chaitanya) और शोभिता धुलिपाला (Sobhita Dhulipala) ने सगाई कर ली ...और पढ़ें

नागार्जुन ने बतााय डिप्रेशन में था बेटा
नागार्जुन ने बतााय डिप्रेशन में था बेटा

एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला ने अपनी सगाई से सभी फैंस को चौंका दिया। हालांकि सगाई वाले दिन ये खबर लीक हो गई थी और इंगेजमेंट के बाद खुद नागार्जुन ने बेटे और होने वाली बहू की तस्वीरें शेयर की थीं। दोनों काफी लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे लेकिन इसकी पुष्टि नहीं की थी।

उदास रहने लगे थे चैतन्य

अब हाल ही में नागार्जुन ने एक इंटरव्यू में चैतन्य और सामंथा के रिश्ते पर बात की है। टाइम्स नाउ को दिए इंटरव्यू में नागा ने बताया कि सामंथा से तलाक लेने के बाद चे (चैतन्य) डिप्रेशन में थे। हालांकि शोभिता से सगाई के बाद अब वो बेहद खुश हैं। एक्टर ने कहा, चे बहुत खुश है। शोभिता के साथ उसे दोबारा खुशी मिली है। मैं भी बेहद खुश हूं। चे या परिवार के लिए यह आसान समय नहीं रहा है। सामंथा से अलगाव के बाद वो बहुत उदास रहने लगा था। मेरा लड़का अपनी भावनाएं किसी को नहीं दिखाता। लेकिन मैं जानता था कि वह नाखुश है। उसे फिर से मुस्कुराते हुए देखकर मैं भी खुश हूं। शोभिता और चे बेहतरीन कपल हैं। वे एक-दूसरे से बहुत प्यार करते हैं।”

यह भी पढ़ें: Nagarjuna ने जब होने वाली बहू Sobhita Dhulipala को बताया था हॉट, बोले- मुझे ऐसा नहीं कहना चाहिए था

शोभिता को पहले से जानते थे नागार्जुन

नागार्जुन ने शादी की तारीख पर बात करते हुए कहा,'हमने जल्दबाजी में सगाई करने का फैसला किया क्योंकि यह एक शुभ दिन था। चे और शोभिता शादी करना चाहते थे। हमने कहा, चलो करते हैं।'नागार्जुन ने बताया कि वह शोभिता को पहले से जानता थे। नागार्जुन ने कहा कि चे तो शोभिता को दो साल से जानता है लेकिन मैं उसे छह साल से जानता हूं। मैंने उन्हें आदिवासी शेष की फिल्म गुडाचारी में देखा था और उनका काम मुझे पसंद आया था।

बता दें कि शोभिता धुलिपाला से सगाई करने से पहले नागा चैतन्य की पहली शादी सामंथा रुथ प्रभु से हुई थी। 2017 में शादी के बंधन में बंधने से पहले उन्होंने कुछ साल तक एक-दूसरे को डेट किया। हालांकि,दोनों ने अक्टूबर 2021 में, अपनी शादी के चार साल बाद अलग होने का फैसला किया।

यह भी पढ़ें: शोभिता संग हुई Naga Chaitanya की सगाई, नागार्जुन ने तस्वीरें साझा कर लिखा- हमेशा बना रहे प्यार

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।