Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Nagarjuna ने जब होने वाली बहू Sobhita Dhulipala को बताया था हॉट, बोले- मुझे ऐसा नहीं कहना चाहिए था

    Updated: Thu, 08 Aug 2024 02:13 PM (IST)

    साउथ के फेमस कपल में से एक नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला ने सगाई कर ली है। दोनों ने लगभग दो साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद अपने रिश्ते को आगे बढ़ा ...और पढ़ें

    अभिनेता नागार्जुन ने की थी बहू शोभिता की तारीफ (Photo Credit: X)
    अभिनेता नागार्जुन ने की थी बहू शोभिता की तारीफ (Photo Credit: X)

    HighLights

    1. अभिनेता नागार्जुन का वायरल हुआ पुराना वीडियो
    2. नागार्जुन ने एक इवेंट में की थी शोभिता की तारीफ
    3. सामने आई नागा-शोभिता के सगाई की तस्वीरें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। साउथ इंडस्ट्री के पावर कपल में से एक नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला ने आखिरकार लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद सगाई कर ली है।

    सगाई के बाद कपल की पहली तस्वीर नागा चैतन्य के पिता और एक्टर नागार्जुन ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से शेयर किया है। इस कपल ने सगाई करके अपने रिश्ते को अब एक स्टेप आगे बढ़ा दिया है।

    बता दें कि इसी बीच अभिनेता नागार्जुन और उनके बेटे नागा की गर्लफ्रेंड शोभिता का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, जिसमें नागार्जुन अपनी होने वाली बहू शोभिता की खूबसूरती की जमकर तारीफ करते हुए नजर आ रहे हैं।

    यह भी पढ़ें: Naga Chaitanya दूसरी बार दूल्हा बनने जा रहे हैं, Sobhita Dhulipala संग सगाई की तस्वीरें आई सामने

    फिल्म में हॉट थीं शोभिता

    एचटी की एक रिपोर्ट के अनुसार, रेडिट पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जो साल 2018 में आई अदिवी सेश के गुडाचारी सक्सेस मीट के दौरान का है।

    इस वीडियो में नागार्जुन कहते हैं कि शोभिता धुलिपाला काफी अच्छी हैं। मेरा मतलब मुझे ऐसा नहीं कहना चाहिए, लेकिन वह फिल्म में हॉट दिखी थीं। मेरा मतलब कुछ तो ऐसा है, जिससे वह काफी अट्रैक्टिव लगती हैं।

    Photo Credit: Nagarjuna/X

    बता दें कि उस वीडियो पर कई यूजर्स ने रिएक्शन दिए थे। कुछ ने उन्हें ट्रोल किया तो कुछ ने उन्हें सपोर्ट किया था। नागा चैतन्य की पहली शादी सामंथा रुथ प्रभु के साथ हुई थी, मगर 2021 में दोनों अलग हो गये थे।

    इसके बाद नागा का नाम शोभिता के साथ जुड़ने लगा था और अब सगाई के बाद उनके रिश्ते की आधिकारिक पुष्टि हो गई है। इनके तलाक की खबरों ने फैंस को हैरान कर दिया था।

    नागार्जुन ने शेयर किया पोस्ट

    नागार्जुन ने अपने हैंडल एक्स पर नागा और शोभिता की दो तस्वीरें शेयर की हैं। पहली फोटो में कपल अपने पिता नागार्जुन के साथ पोज देता हुआ नजर आ रहा है। वहीं, दूसरी तस्वीर में कपल बाहों में बाहें डाले पोज दे रहा है।

    यह भी पढ़ें: शोभिता धुलिपाला से आज सगाई कर सकते हैं Naga Chaitanya, बेटे के लिए नागार्जुन ने बनाया स्पेशल प्लान

    खबरें और भी