यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 11, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
कब होगी Naga Chaitanya-Sobhita Dhulipala की शादी? सगाई के बाद नागार्जुन ने दी एक और गुडन्यूज
Naga Chaitanya ने शोभिता धुलिपाला (Sobhita Dhulipala) के साथ सगाई करके अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियल कर दिया है। अचानक सगाई के बीच अब नागार्जुन ने एक हालि ...और पढ़ें

HighLights
- 8 अगस्त को नागा चैतन्य-शोभिता धुलिपाला ने की थी सगाई
- सामंथा से तलाक के बाद शोभिता को डेट कर रहे थे चैतन्य
- नागार्जुन ने अनाउंस की थी चैतन्य-शोभिता की सगाई की न्यूज
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सामंथा रुथ प्रभु से तलाक के बाद नागा चैतन्य (Naga Chaitanya) दोबारा शादी करने जा रहे हैं। उन्हें एक्ट्रेस शोभिता धुलिपाला (Sobhita Dhulipala) के रूप में फिर से प्यार मिला है। हाल ही में, उन्होंने शोभिता के साथ सगाई की है। अब नागार्जुन (Nagarjuna) ने कपल की शादी के बारे में अपडेट दिया है।
साल 2021 में नागा चैतन्य और सामंथा रुथ प्रभु ने चार साल की शादी खत्म कर दी थी। सामंथा से अलग होने के बाद से ही चैतन्य के शोभिता को डेट करने की खबर आई थी। दोनों ने कभी अपनी डेटिंग को कन्फर्म नहीं किया था, लेकिन दोनों को कई बार साथ में देखा गया था। 8 अगस्त को नागार्जुन ने कपल की सगाई की तस्वीरें शेयर कर उनके रिश्ते को कन्फर्म किया था।
नागार्जुन ने बेटे की शादी पर दिया अपडेट
अब एक हालिया इंटरव्यू में नागार्जुन ने नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला की शादी को लेकर अपडेट दिया है। उन्होंने टाइम्स नाउ को दिए इंटरव्यू में कहा, "अभी नहीं। हमने जल्दबाजी में इसलिए सगाई की, क्योंकि यह बहुत शुभ दिन था। चाय (नागा चैतन्य) और शोभिता निश्चित थे कि वे शादी करना चाहते हैं तो हमने कहा, चलो इसे करते हैं।"
यह भी पढ़ें- एक्स हसबैंड Naga Chaitanya की सगाई के बीच Samantha Ruth Prabhu ने ली थेरेपी, पोस्ट में बताया अपना हाल
Photo Credit- Nagarjuna
शोभिता और चैतन्य की सगाई की अनाउंसमेंट देते हुए नागार्जुन ने कहा था, "हमें अपने बेटे नागा चैतन्य की सगाई की घोषणा करते हुए बेहद खुशी हो रही है, जो आज सुबह 9:42 बजे सोभिता धुलिपाला से हुई। हम उन्हें अपने परिवार में स्वागत करते हुए बेहद खुश हैं। खुशहाल जोड़े को बधाई। उन्हें जीवन भर प्यार और खुशियों की शुभकामनाएं। भगवान भला करे। अनंत प्रेम की शुरुआत।"
खबरें और भी
नागा चैतन्य-शोभिता का वर्क फ्रंट
नागा चैतन्य के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह थंडेल मूवी में नजर आएंगे। चंदू मोंडेती निर्देशित एक्शन थ्रिलर इसी साल 11 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। वहीं, शोभिता को आखिरी बार इंगलिश फिल्म मंकी मैन (Monkey Man) में नजर आई थीं।