यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 10, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
एक्स हसबैंड Naga Chaitanya की सगाई के बीच Samantha Ruth Prabhu ने ली थेरेपी, पोस्ट में बताया अपना हाल
नागा चैतन्य (Naga Chaitanya) से अलग होने के बाद से ही सामंथा रुथ प्रभु (Samantha Ruth Prabhu) चर्चाओं में हैं। हाल ही में तलाक के करीब तीन साल बाद नाग ...और पढ़ें

HighLights
- सामंथा के एक्स हसबैंड नागा चैतन्य की हुई सगाई
- 2021 में नागा चैतन्य से अलग हुी थीं सामंथ रुथ प्रभु
- मायोसाइटिस बीमारी से जूझ रहीं सामंथा रुथ प्रभु
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सामंथा रुथ प्रभु (Samantha Ruth Prabhu) और नागा चैतन्य कभी साउथ सिनेमा के पावर कपल की लिस्ट में शुमार थे। सात साल की डेटिंग और चार की शादी के बाद 2021 में दोनों ने अपनी राहें जुदा कर ली थीं। तलाक के बाद जहां सामंथा अपनी बीमारी को लेकर चर्चा में रहीं तो वहीं नागा चैतन्य एक्ट्रेस शोभिता धुलिपाला के साथ डेटिंग को लेकर सुर्खियां बटोरते रहे।
8 अगस्त को नागा चैतन्य ने द नाइट मैनेजर एक्ट्रेस शोभिता धुलिपाला (Sobhita Dhulipala) के साथ सगाई कर ली। चैतन्य और शोभिता की सगाई की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। एक्ट्रेस ने एक्स हसबैंड की सगाई को लेकर रिएक्शन तो नहीं दिया है, लेकिन उन्होंने अपने थेरेपी सेशन की झलक दिखाई है।
सामंथा रुथ प्रभु ने ली थेरेपी
सामंथा रुथ एक्टिव सोशल मीडिया यूजर्स में से एक हैं। वह अपनी पर्सनल लाइफ की झलकियां फैंस के साथ शेयर करने से नहीं कतरानी हैं। हाल ही में उन्होंने चैतन्य की सगाई के बीच इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने अपने थेरेपी सेशन की झलक दिखाई है। इंस्टाग्राम स्टोरी पर सेशन की एक फोटो शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, "मॉर्निंग रूटीन। रेड लाइट थेरेपी।"
यह भी पढ़ें- एक्स Naga Chaitanya की सगाई के बाद Samantha Ruth Prabhu ने मनाया किस चीज का जश्न? पहला पोस्ट आया सामने
सामंथा रुथ प्रभु के दिन का बेस्ट पार्ट
यशोदा एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया के जरिए यह भी बताया है कि मॉर्निंग में उनका सबसे पसंदीदा पार्ट क्या है। सामंथा ने कॉफी पीते हुए एक तस्वीर इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की है। उन्होंने व्हाइट और डेनिम जैकेट के साथ बॉस वाली कैप कैरी की है। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, "मॉर्निंग का सबसे अच्छा पार्ट है, कॉफी।"
खबरें और भी
सामंथा रुथ प्रभु के अपकमिंग प्रोजेक्ट
विजय देवरकोंडा के साथ कुशी मूवी में नजर आ चुकीं सामंथा रुथ प्रभु जल्द ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर एक्शन से धमाल मचाएंगी। वह अपकमिंग वेब सीरीज सिटाडेल हनी बनी (Citadel Honey Bunny) में वरुण धवन के साथ नजर आएंगी। यह सीरीज अमेजन प्राइम वीडियो इसी साल 7 नवंबर को रिलीज हो रही है।