Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 01, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    दूसरी बार पापा बनने वाले हैं Nakul Mehta, फैमिली के साथ बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आईं जानकी पारेख

    Updated: Sun, 01 Jun 2025 01:12 PM (IST)

    ‘इश्कजादे’ और ‘बड़े अच्छे लगते हैं 2’ से घर-घर में फेमस होने वाले एक्टर नकुल मेहता एक बार फिर से पिता बनने वाले हैं। एक्टर ने पत्नी जानकी के साथ बेहद ...और पढ़ें

    नकुल मेहता फिर से बनने वाले हैं पिता (फोटो-इंस्टाग्राम)
    नकुल मेहता फिर से बनने वाले हैं पिता (फोटो-इंस्टाग्राम)

    HighLights

    1. नकुल मेहता ने सोशल मीडिया पर की अनाउंसमेंट
    2. सूफी ने दिखाई फेमिली ड्राइंग
    3. बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आईं जानकी

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। टेलीविजन एक्टर नकुल मेहता ने अपने फैंस के साथ एक गुड न्यूज शेयर की है। एक्टर बहुत जल्द दूसरी बार पिता बनने वाले हैं। वह और उनकी पत्नी सिंगर जानकी पारेख दूसरी बार माता-पिता बनने वाले हैं। उन्होंने एक स्पेशल फोटोशूट के जरिए इसकी घोषणा की।

    पापा के कंधे पर बैठे नजर आए सूफी

    एक्टर ने इंस्टाग्राम पर बहुत ही क्यूट तस्वीरें शेयर कीं जिसमें वो अपनी पत्नी जानकी और बेटे सूफी के साथ दिखाई दे रहे हैं। खूबसूरत मेक्सी ड्रेस में जानकी बेबी बंप पकड़े खड़ी हैं और एक्टर उनके गालों पर किस कर रहे हैं। उनका बेटा सूफी अपने पापा के कंधे पर बैठा हुआ है। वहीं एक दूसरी फोटो में फैमिली के ग्रो करने की खूबसूरत ड्राइंग बनाई गई है। कपल फैमिली फोटो में बड़े ही प्यार से इसे फ्लॉन्ट करते नजर आए।

    यह भी पढ़ें: Bade Achhe Lagte Hain 3 Promo: वापस आ रहे हैं राम-प्रिया, दिशा परमार और नकुल की केमिस्ट्री देख झूम उठे फैंस

    फैंस ने दी कपल को शुभकामनाएं

    पोस्ट में नकुल ने एक प्यारा सा कैप्शन भी लिखा- सूफी बड़ी जिम्मेदारी के लिए तैयार है। हम भी तैयार हैं। हम आशीर्वाद स्वीकार कर रहे हैं, फिर से।' नकुल के फोटो शेयर करते ही कुछ ही समय में यह वायरल हो गई। कई फैंस कपल को बधाई देते नजर आए। दीया मिर्जा ने भी शुभकामनाएं दीं,"कितना शानदार प्यार प्यार प्यार प्यार।" एक अन्य ने लिखा,"परिवार को बधाई और दो बच्चों के माता-पिता के रूप में नई यात्रा के लिए शुभकामनाएं"।

    View this post on Instagram

    A post shared by Nakuul Mehta (@nakuulmehta)

    साल 2021 में हुआ था पहला बच्चा

    नकुल मेहता और जानकी पारेख ने 28 जनवरी 2012 को शादी की थी। उन्होंने फरवरी 2021 में अपने बेटे सूफी का स्वागत किया। कपल अक्सर इंस्टाग्राम पर अपनी फैमिली की झलकियां फैंस के साथ शेयर करता रहता है। इससे पहले जानकी ने शेयर किया था कि उन्होंने सूफी को सी-सेक्शन के जरिए जन्म दिया था। जब सूफी सिर्फ दो महीने का था, तो सूफी को हर्निया हो गया था जिसके लिए उसकी सर्जरी करवानी पड़ी थी।

    खबरें और भी

    इन सीरियलों में कर चुके हैं काम

    नकुल को प्यार का दर्द है मीठा मीठा प्यारा प्यारा, इश्कबाज जैसे शोज के लिए जाना जाता है। बड़े अच्छे लगते हैं 2 और 3 में वो दिशा परमार के साथ नजर आए थे। पेशे से गायिका जानकी ने यूट्यूब पर कई लोकप्रिय वीडियो बनाए हैं।

    यह भी पढ़ें: Bade Achhe Lagte Hain सीजन 4 का इस महीने होगा प्रीमियर, Harshad Chopda की पोस्ट से फैंस को मिला बड़ा हिंट