Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Nandmuri Padmaja Died: जूनियर NTR के परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, सुपरस्टार की आंटी का हुआ निधन

    Updated: Tue, 19 Aug 2025 04:06 PM (IST)

    nandamuri padmaja passes away नंदमुरी जयकृष्ण की वाइफ और दिग्गज एनटीआर की बहू श्रीमती पद्मजा का 73 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वे लंबे वक्त से बीमार ...और पढ़ें

    जूनियर एनटीआर की आंटी नंदमुरी पद्मजा का निधन
    जूनियर एनटीआर की आंटी नंदमुरी पद्मजा का निधन

    HighLights

    1. नंदमुरी पद्मजा का निधन
    2. लंबे वक्त से थीं बीमार
    3. जूनियर एनटीआर की आंटी थीं पद्मजा

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। नंदमुरी परिवार, नंदमुरी जयकृष्ण की पत्नी श्रीमती पद्मजा के निधन पर शोक मना रहा है, जिनका मंगलवार तड़के निधन हो गया। वह 73 वर्ष की थीं। पद्मजा लीजेंडरी एक्टर और पूर्व मुख्यमंत्री नंदमुरी तारक राम राव (एनटीआर) और बसव राम तारकम की सबसे बड़ी बहू थीं। वहीं वह वरिष्ठ राजनेता दग्गुबाती वेंकटेश्वर राव की बहन भी थीं।

    राजनीति और सिनेमा जगत से था ताल्लुक

    पद्मजा आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के सबसे प्रमुख राजनीतिक और सिनेमा परिवारों से ताल्लुक रखने वाली शख्सियत थीं। नंदमुरी परिवार में उनकी एक अलग जगह थी। वह एनटीआर के दूसरे बेटे जयकृष्ण की पत्नी थीं और जूनियर एनटीआर की चाची थीं। उन्होंने सिनेमा, राजनीति में परिवार को खूब सपोर्ट किया।

    लंबे वक्त से बीमार थीं पद्मजा

    गुल्टे की एक रिपोर्ट के अनुसार पद्मजा कुछ समय से बीमार थीं और उनका ट्रीटमेंट चल रहा था। सोमवार रात को उन्हें सांस लेने में काफी तकलीफ हुई थी और इसके बाद उन्हें हॉस्पिटल ले जाया गया था। तत्काल उपचार के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका और मंगलवार तड़के उन्होंने अंतिम सांस ली।

    यह भी पढ़ें- Atheist Krishna Death: कम उम्र इंडियन इंफ्लुएंसर की हुई मौत, पीएम मोदी की वजह से मिली थी पहचान

    आंध्रप्रदेश के सीएम भी पहुंचे श्रदांजलि देने

    टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू जो सीनियर एनटीआर के दामाद भी हैं, उनके निधन की खबर सुनते ही तुरंत विजयवाड़ा से रवाना हो गए। उनके अंतिम संस्कार में कई राजनीतिक और फिल्मी हस्तियों के शामिल होने की संभावना है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- नहीं रहीं बॉलीवुड की 'वफादार दोस्त' Nazima, बहन ने कंफर्म की Devdas एक्ट्रेस के निधन की खबर