'रात के 3 बजे गंदी फिल्म...' Naseeruddin Shah ने बेटों के बारे में किया मजेदार खुलासा, सो जातें हैं एक्टर
नसीरुद्दीन शाह ने 'मैं वापस आऊंगा' के ट्रेलर लॉन्च पर अपने बेटों द्वारा रात में अपनी पुरानी, खराब फिल्में देखने का मजेदार किस्सा साझा किया। ...और पढ़ें
-1779264986185_m.webp)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh), शरवरी वाघ और वेदांग रैना की फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' (Main Wapas Aaunga) का पहला ट्रेलर आखिरकार रिलीज हो गया है। यह फिल्म दो बदनसीब प्रेमियों की कहानी है, जो पार्टिशन की वजह से अलग हो जाते हैं। 12 जून को रिलीज होने वाली इस फिल्म में नसीरुद्दीन शाह भी मुख्य भूमिका में हैं। आमतौर पर सार्वजनिक रूप से कम ही नजर आने वाले नसीरुद्दीन शाह लॉन्च के मौके पर दिखे और कई सारी बातें भी शेयर कीं।
'मैं वापस आऊंगा' के ट्रेलर लॉन्च इवेंट के दौरान नसीरुद्दीन शाह से फिल्म में उनकी भूमिका और उसके बारे में उनके विचारों के बारे में पूछा गया। इस पर बोलते हुए शाह ने कहा कि कुछ फिल्में ऐसी हैं जिनमें उन्होंने अच्छा काम किया है, और कुछ ऐसी भी हैं जो बुरी तरह फ्लॉप रहीं।
यह भी पढ़ें- Main Vaapas Aaunga: 78 साल पुराना इश्क... दिलजीत दोसांझ संग इम्तियाज का नया अफसाना, रोंगटे खड़े कर देगा टीजर
रात को उठा देते हैं बेटे
उन्होंने कहा, "मेरा मानना है कि एक अभिनेता की सफलता का श्रेय लेखक और निर्देशक को जाता है। अगर उसने खराब कहानी लिखी है, तो दुनिया का सबसे अच्छा अभिनेता भी फिल्म को नहीं बचा सकता। मैं इसका जीता-जागता उदाहरण हूं। मैंने कई फिल्मों में बहुत बुरा काम भी किया है। मेरे बेटे (इमाद शाह और विवान शाह) ऐसी फिल्में रात 3 बजे यूट्यूब पर देखते हैं। वे मुझे जगाकर कहते हैं, 'बाबा, आपकी एक फिल्म चल रही है!' और मैं सोना ही पसंद करता हूं।"

नसीरुद्दीन ने की इम्तियाज की तारीफ
प्रेस मीट के दौरान, शाह ने इम्तियाज अली के विजन की भी तारीफ की और निर्देशक के साथ अपनी पहली मुलाकात को याद किया। उन्होंने कहा, "इम्तियाज़ ने एक शानदार फिल्म लिखी है। इसके डायलॉग्स लाजवाब हैं और परिस्थितियां दमदार हैं। मैंने पहले भी उनकी फिल्में देखी हैं और मुझे वे बहुत पसंद आई हैं। वे अपने अभिनेताओं के साथ बेहद प्यार और अनुशासन से काम करते हैं। मैंने बहुत कम ऐसे निर्देशक देखे हैं जो किसी अभिनेता के अभिनय में कमी के कारण रीटेक लेते हैं। इम्तियाज़ उनमें से एक हैं।"
खबरें और भी

इस फिल्म में नसीरुद्दीन शाह, दिलजीत दोसांझ, वेदांग रैना और शरवरी मुख्य भूमिकाओं में हैं। इस मूवी के जरिए इम्तियाज अली और संगीतकार ए आर रहमान और गीतकार इरशाद कामिल एक बार फिर साथ आए। इस जोड़ी ने अमर सिंह चमकीला, रॉकस्टार, तमाशा और हाईवे जैसी फिल्मों में शानदार संगीत दिया था।