Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 20, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    किसी की 4 तो किसी की 10 साल चली शादी, Natasa Stankovic और हार्दिक पांड्या से पहले इन सेलेब्स के तलाक ने किया हैरान

    Updated: Sat, 20 Jul 2024 10:56 AM (IST)

    एक्ट्रेस नताशा स्टेनकोविक और क्रिकेटर हार्दिक पांड्या (Natasa Stankovic-Hardik Pandya) के तलाक ने शादी के पवित्र रिश्ते को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए है ...और पढ़ें

    ज्यादा दिन नहीं टिकी इन सेलेब्स की शादी (Photo Credit-Jagran)
    ज्यादा दिन नहीं टिकी इन सेलेब्स की शादी (Photo Credit-Jagran)

    HighLights

    1. ज्यादा लंबी नहीं चली इन फिल्मी हस्तियों की शादी
    2. लिस्ट में हॉलीवुड के कई बड़े-बड़े सुपरस्टार
    3. हार्दिक और नताशा के तलाक ने बटोरी सुर्खियां

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। क्रूज पर बीच समंदर में हार्दिक पांड्या ने नताशा स्टेनकोविक को फिल्मी स्टाइल में प्रपोज कर रिंग पहनाई थी। कुछ महीनों के बाद नताशा की प्रेग्नेंसी की खबर सामने आई, लॉकडाउन में कपल ने इंटीमेट वेडिंग और कुछ समय बाद भव्य शादी का आयोजन किया। लेकिन अब इनके तलाक (​Hardik Pandya Natasa Staankovic Divorce) ने हर किसी को हैरान कर दिया है। हार्दिक और नताशा से पहले भी कई ऐसे सेलेब्स रहे हैं, जिनकी शादी ज्यादा लंबी नहीं चली है आइए उनके नाम जानते हैं। 

    मारिया कैरी और निक कैनन (Mariah Carey-Nick Cannon)

    दो बार की ग्रैमी पुरस्कार विजेता और हॉलीवुड की फेमस गीतकर मारिया कैरी और निक कैनन की शादी 5 साल तक चली थी। साल 2014 में इनके अलग होने की खबर सामने आई और उसी दौरान कपल ने अपने तलाक की पुष्टि भी कर दी।

    ये भी पढ़ें- क्रिकेटर Hardik Pandya ही नहीं, विदेशियों पर अपना दिल हार चुके हैं ये बॉलीवुड सितारे

    हालांकि, बीच में ये भी खबर सामने आई कि कैरी और निक फिर से एक साथ होने वाले हैं। लेकिन इसका कन्फर्मेशन नहीं किया जा सकता। 

    हार्दिक पांड्या-नताशा स्टेनकोविक (Hardik Pandya-Natasa Staankovic)

    नताशा स्टेनकोविक और हार्दिक पांड्या की लव लाइफ में सब कुछ बहुत जल्दी-जल्दी घटिल हुआ है। 2020 में हार्दिक ने सर्बियन एक्ट्रेस नताशा को प्रपोज किया। 31 मई 2020 इस कपल ने इंटीमेट वेडिंग कर एक दूसरे के रिश्ते पर आधिकारिक मुहर लगाई।

    इसके बाद 14 फरवरी को हार्दिक और नताशा ने राजस्थान के उदयपुर में ग्रैंड वेडिंग फंक्शन रखा गया। लेकिन अब 18 जुलाई 2024 को हार्दिक और नताशा ने अपने तलाक की घोषणा कर दी है। बता दें कि इनका एक बेटा भी है, जिसका नाम अगस्त्य है। 

    खबरें और भी

    कर्टनी कॉक्स और डेविड आर्केट (Courteney Cox- David Arquette)

    60 वर्षीय हॉलीवुड एक्ट्रेस कटर्नी कॉक्स और डेविड आर्केट ने साल 1999 में शादी रचाई थी। लेकिन शादी के करीब 10 साल बाद इस कपल के बीच अलगाव की खबरें सामने आने लगीं। साल 2013 आने तक कर्टनी और डेविड का तलाक हो गया और इस तरह से 14 साल तक इनकी शादी चली। 

    जेनिफर लोपेज और मार्क एंथनी (Jennifer Lopez-Marc Anthony)

    तीसरे पति के रूप में हॉलीवुड सुपरस्टार जेनिफर लोपेज ने मार्क एंथनी के साथ शादी रचाई। चूंकि जेनिफर की पिछली दो शादियां महज एक-एक साल के अंतराल पर चली तो उसके आधार पर एंथनी संग लोपेज ने जीवन की एक लंबी पारी खेली। 

    साल 2004 से लेकर 2014 तक ये दोनों साथ रहे और इस तरह जेनिफर की तीसरी शादी भी 10 साल बाद टूट गई। 

    मेगन फॉक्स और ब्रायन आस्टिन (Megan Fox-Brian Austin)

    इंग्लिश फिल्म की फेमस अदाकारा मेगन फॉक्स और एक्टर ब्रायन आस्टिन का नाम भी इस लिस्ट में शामिल हैं। 2010 में इनकी शादी के बाद अलग होने और रिश्ते में उतार चढ़ाव की तमाम खबरें सामने आईं। 2020 में फॉक्स और आस्टिन की तलाक की खबर आ गई और इस कपल का शादी का रिश्ता 10 साल तक चला।

    किम कर्दाशियन और कान्ये वेस्ट 

    फेमस सोशल मीडिया पर्सनैलिटी किम कार्दशियन और अमेरिकी रैपर-सिंगर कान्ये वेस्ट का रिश्ता भी काफी लाइमलाइट में रहा।

    दोनों ने सालों तक एक दूसरे को डेट किया और 2014 में इन्होंने शादी कर ली। शादी के बाद इनके घर में 4 बच्चों का जन्म हुआ, लेकिन 2022 में किम और कान्ये का तलाक हो गया और हमेशा-हमेशा के लिए ये एक दूसरे दूर हो गए। 

    ये भी पढ़ें- 'अजीब सा आदमी...' जब Natasa Stankovic पहली बार हार्दिक पांड्या को इस हुलिये में देख रह गई थीं दंग