विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 19, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

क्रिकेटर Hardik Pandya ही नहीं, विदेशियों पर अपना दिल हार चुके हैं ये बॉलीवुड सितारे

Published: Fri, 19 Jul 2024 07:53 PM (IST)Updated: Fri, 19 Jul 2024 07:57 PM (IST)

क्रिकेटर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) शादी के चार साल बाद विदेशी हसीना नताशा स्टेनकोविक (natasa stankovic) से तलाक लेने जा ...और पढ़ें

विदेशियों पर दिल हारे ये सितारे/ फोटो- Jagran Graphics
विदेशियों पर दिल हारे ये सितारे/ फोटो- Jagran Graphics

HighLights

  1. जब इन सितारों ने परदेसियों को दिया दिल
  2. हार्दिक पांड्या को विदेशी ब्यूटी से हुआ था प्यार
  3. बॉलीवुड सितारों ने भी विदेशियों से लगाया दिल

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। क्रिकेटर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) सोशल मीडिया पर किसी न किसी वजह से चर्चा में आ ही जाते हैं। पहले कॉफी विद करण में बयानबाजी, फिर IPL 2024 में अपनी कप्तानी को लेकर और अब शादी टूटने को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं।

उन्होंने साल 2020 में सर्बियन ब्यूटी नताशा स्टेनकोविक से शादी की थी। दोनों का एक बेटा भी है। हालांकि, शादी के चार साल बाद दोनों ने तलाक जैसा बड़ा स्टेप उठाया है। बीते दिन हार्दिक और नताशा दोनों ने ही इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने बताया कि वह अलग हो रहे है।

सिर्फ क्रिकेटर हार्दिक पांड्या ही नहीं हैं, जिनका दिल किसी विदेशी हसीना पर आया है, इससे पहले हमारे बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी कई सितारे हैं, जो विदेशियों पर अपना दिल हार बैठे। किसी के प्यार को मंजिल मिली और किसी का रिश्ता हार्दिक-नताशा की तरह ही कुछ सालों में टूट गया। चलिए देखते हैं उन सितारों की लिस्ट जिन्होंने विदेशियों को दिया दिल-

प्रियंका चोपड़ा- निक जोनस

इस लिस्ट में सबसे पहला नाम हमारी देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा का है, जिन्होंने यूएस में जन्मे हॉलीवुड सिंगर निक जोनस से शादी की थी। साल 2018 में शादी के बंधन में बंधे निक-प्रियंका को हमसफर बने छह साल से ज्यादा हो चुके हैं।

यह भी पढ़ें: Bollywood-Cricket: बॉलीवुड हसीनाओं के इश्क में गिरफ्तार हुए ये इंडियन क्रिकेटर्स, आज शादी करके दे रहे कपल गोल्स

अब भी दोनों के बीच वही प्यार देखने को मिलता है। हालांकि, बीच में जब प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम से जोनस सरनेम हटाया था, तो दोनों की अनबन की खबरों ने खूब तूल पकड़ा था।

अर्जुन रामपाल- गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स

अभिनेता अर्जुन रामपाल पिछले काफी समय से साउथ अफ्रीकन मॉडल और एक्ट्रेस गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स के साथ रिलेशनशिप में हैं। हालांकि, दोनों ने अब तक शादी नहीं की है। गैब्रिएला और अर्जुन का एक बेटा है, जिसका नाम एरिक रामपाल है। रॉकऑनस्टार की उनसे पहली मुलाकात आईपीएल की आफ्टर पार्टी में हुई थी, वहीं से दोनों के अफेयर की खबरों ने जोर पकड़ा था। अर्जुन रामपाल ने मेहर जेसिया से 1998 में शादी की थी और 2019 में उनका तलाक हो गया।

गुलशन देवैया- केलिरोई जियाफेटा

एक्टर गुलशन देवैया जल्द ही जाह्नवी कपूर के साथ फिल्म 'उलझ' में नजर आने वाले हैं। रामलीला और हेट स्टोरी जैसी फिल्मों में चर्चा में आए गुलशन भी विदेशी हसीना को दिल दे बैठे थे। ग्रीस की रहने वाली अभिनेत्री केलिरोई को दो साल तक डेट करने के बाद उन्होंने शादी की। आठ साल तक एक-दूसरे के साथ रहने के बाद दोनों ने साल 2020 में तलाक ले लिया।

प्रीति जिंटा- जीन गुडइनफ

प्रीति जिंटा ने तकरीबन पांच साल तक यूएस बेस्ड बिजनेसमैन जीन गुडइनफ को डेट किया। उसके बाद दोनों ने साल 2016 में शादी की। 'कोई मिल गया' एक्ट्रेस अपने विदेशी पति से तीन साल बड़ी हैं। दोनों ने शादी के पांच साल बाद सरोगेसी की मदद से जुड़वां बच्चों का स्वागत किया।

प्रीति जिंटा अधिक समय अपने परिवार के साथ लॉस एंजेलिस में ही बिताती हैं। वह जल्द ही सनी देओल के साथ 'लाहौर 1947' में नजर आएंगी।

अरुणोदय सिंह- ली एल्टन

'मैं तेरा हीरो' और 'अपहरण' जैसी वेब सीरीज से सुर्खियां बटोरने वाले अभिनेता अरुणोदय सिंह ने भी विदेशी हसीना को ही दिल दिया था। उन्होंने कनाडा की रहने वाली ली एल्टन से शादी की थी, दोनों एक-दूसरे से बेहद प्यार भी करते थे। हालांकि, निजी कारणों के चलते दोनों साल 2019 में एक-दूसरे से अलग हो गए। अभिनेता ने अपने इंस्टाग्राम पर पत्नी से अलग होने की जानकारी शेयर की थी।

राधिका आप्टे-बेनेडिक्ट टेलर

सेक्रेड गेम्स एक्ट्रेस राधिका आप्टे ने भी देश से दूर विदेशी को अपना दिल दिया। उन्होंने काफी समय तक ब्रिटिश वायलिनिस्ट बेनेडिक्ट टेलर को डेट करने के बाद उनसे साल 2012 में शादी की। हालांकि, अपनी निजी जिंदगी पर एक्ट्रेस ने कभी भी खुलकर कोई बात नहीं की। उनकी शादी की खबर किसी को कानों-कान नहीं हुई थी।

सेलिना जेटली-पीटर हाग

साल 2001 में मिस इंडिया यूनिवर्स रहीं सेलिना जेटली का हिंदी फिल्मों में कुछ खास करियर नहीं रहा है। 42 साल की सेलिना जेटली ने साल 2003 में अपनी शुरुआत फिल्म 'जानशीन' से की थी। 2003 से 2012 तक वह फिल्मों में एक्टिव रहीं। इंडस्ट्री से गायब होने के बाद ने साल 2011 में दुबई बेस्ड बिजनेसमैन पीटर हाग से शादी की। सेलिना सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं।

श्रिया सरन-आंद्रेई कोसचीव

'दृश्यम' एक्ट्रेस श्रिया सरन ने हिंदी के साथ-साथ साउथ सिनेमा में भी अपने अभिनय की छाप छोड़ी। उनके पति आंद्रेई कोसचीव से उनकी पहली मुलाकात मालदीव के दौरान एक बोट ट्रिप पर हुई थी, जहां दोनों एक हफ्ते तक रुके थे।

दोनों ने 19 मार्च 2018 में शादी की थी। ये वही डेट थी जब दोनों ने एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया था। उनके हसबैंड एक टेनिस प्लेयर हैं। वह रशियन हैं।

यह भी पढ़ें: 'अजीब सा आदमी...' जब Natasa Stankovic पहली बार हार्दिक पांड्या को इस हुलिये में देख रह गई थीं दंग

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।