Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 19, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Priyanka Chopra को निक जोनस ने देसी स्टाइल में दिया बर्थडे सरप्राइज, पार्टी का मेन्यू देख रह जाएंगे हैरान

    Updated: Fri, 19 Jul 2024 03:02 PM (IST)

    प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने हाल ही में अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया। वहीं अब उन्होंने सेलिब्रेशन की कुछ फोटो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किए है। ए ...और पढ़ें

    प्रियंका चोपड़ा ने शेयर की बर्थडे की झलकियां, (X Image)
    प्रियंका चोपड़ा ने शेयर की बर्थडे की झलकियां, (X Image)

    HighLights

    1. 42 साल की हुई एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा
    2. निक जोनस ने दिया बर्थडे सरप्राइज
    3. देसी स्टाइल में एक्ट्रेस ने मनाया बर्थडे

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। प्रियंका चोपड़ा ने 18 जुलाई को अपना 42वां जन्मदिन मनाया। इस खास मौके पर एक्ट्रेस के साथ पति निक जोनस उनके साथ नहीं थे। हालांकि, निक ने अपनी प्यारी पत्नी के लिए इस दिन को खास बनाने का कोई मौका नहीं छोड़ा। उन्होंने प्रियंका को दूर से भी खास महसूस कराया।

    प्रियंका चोपड़ा ने इस बार अपना बर्थडे काम करते हुए बिताया। ऐसे में वो परिवार से दूर थी, लेकिन निक जोनस देसी अंदाज में सरप्राइज देकर एक्ट्रेस का दिन बना दिया। वहीं, अब प्रियंका ने थैंक्यू पोस्ट शेयर करते हुए बर्थडे की झलकियां शेयर की है।

    निक का देसी सरप्राइज

    निक जोनस के इस जेस्चर ने साबित कर दिया कि भले ही वो फिजिकली उनके साथ न हों, लेकिन उनके दिल में हमेशा प्रियंका के लिए एक खास जगह है। उन्होंने प्रियंका के लिए कई स्पेशल सरप्राइज भेजे, जिससे उनका बर्थडे यादगार बन गया। उन्होंने प्रियंका चोपड़ा के लिए केक साथ तोहफें भेजे, लेकिन सबसे ज्यादा ध्यान उनके मेन्यू ने खींचा। निक जोनस ने प्रियंका के जन्मदिन पर उनकी टीम और क्रू को पार्टी देते हुए डोसा ट्रक भिजवाया। जहां, मसाला डोसा से लेकर चीज डोसा तक, कई वैरायटी के डोसा शामिल थे। बर्थडे पोस्ट में एक्ट्रेस ने मेन्यू की भी फोटो शेयर की है।

    यह भी पढ़ें- 'मैं अकेली और डरी हुई थी', बॉलीवुड में सफल करियर छोड़ हॉलीवुड में संघर्ष करने पर छलका Priyanka Chopra का दर्द

    View this post on Instagram

    A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

    प्रियंका के लिए भेजा डोसा ट्रक

    प्रियंका चोपड़ा ने पोस्ट के कैप्शन में कहा, "इस साल मेरा बर्थडे काम करते हुए बीता। पिछले कई सालों में मैंने ऐसे कई जन्मदिन मनाए हैं और मुझे एहसास हुआ है कि ये मेरा बर्थडे सेलिब्रेट करने का फेवरेट तरीका है। फिल्म के सेट पर बर्थडे मनाना मुझे पसंद है। मेरे शानदार पति का शुक्रिया, जिन्होंने अपनी मौजूदगी को ऐसे खास तरीकों से महसूस कराया, भले ही वे यहां नहीं थे। क्रू के लिए डोसा ट्रक।"

    एक्ट्रेस ने अदा किया शुक्रिया

    मां और बेटी का जिक्र करते हुए एक्ट्रेस ने आगे कहा, "मेरी मां जिसने मुझे जन्म दिया। जन्मदिन की शुभकामनाएं मां, आप भी आज पहली बार मां बनी थीं। मैं आपसे प्यार करती हूं। मेरी छोटी परी मालती जिसने जिंदगी को सफल बनाया। दुनियाभर के सभी लोगों का धन्यवाद जिन्होंने मुझे मैसेज किया, कॉल किया और मैसेज किया। मेरे बारे में सोचने के लिए शुक्रिया। उस लंबे दिन के बाद मैं एक बच्चे की तरह सो गई। सबसे अच्छा बर्थडे गिफ्ट था।"

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- बॉलीवुड की देसी गर्ल Priyanka Chopra ने कैसे तय किया हॉलीवुड का सफर? Baywatch नहीं ये थी एक्ट्रेस की पहली फिल्म