Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 18, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'मैं अकेली और डरी हुई थी', बॉलीवुड में सफल करियर छोड़ हॉलीवुड में संघर्ष करने पर छलका Priyanka Chopra का दर्द

    Updated: Thu, 18 Jul 2024 01:06 PM (IST)

    प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड में अपना बसा- बसाया करियर छोड़ हॉलीवुड की ओर रुख किया। रिजेक्शन के बावजूद एक्ट्रेस ने लगातार संघर्ष किया और आज हॉलीवुड में ...और पढ़ें

    प्रियंका चोपड़ा ने हॉलीवुड में झेला रिजेक्शन, (X Image)
    प्रियंका चोपड़ा ने हॉलीवुड में झेला रिजेक्शन, (X Image)

    HighLights

    1. बॉलीवुड में पीक पर था प्रियंका का करियर
    2. हॉलीवुड में करियर बनाने के लिए छोड़ा देश
    3. अपने दम पर हॉलीवुड में बनाई पहचान

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। प्रियंका चोपड़ा आज हॉलीवुड और बॉलीवुड दोनों में ही अपनी पहचान बना चुकी हैं। एक्ट्रेस ने हाल ही में अपने हॉलीवुड करियर के शुरुआती दिनों के संघर्ष को याद किया। एक इंटरव्यू में, प्रियंका ने बताया कि हॉलीवुड में कदम रखते समय उन्होंने किस तरह की चुनौतियों का सामना किया और उस दौर में उन्होंने खुद कैसे संभाला।

    हॉलीवुड में शुरुआती संघर्ष

    प्रियंका चोपड़ा ने कहा कि जब उन्होंने हॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत की, तो वे अकेली और अलग-थलग महसूस करती थीं। उस समय उनके लिए नए माहौल और नई संस्कृति के साथ तालमेल बिठाना मुश्किल हो रहा था। कैवनाग जेम्स के पॉडकास्ट 'रीज द रूम' में एक्ट्रेस ने कहा, "ये एक डार्क फेज था। मैं एक नई जगह पर थी, जहां कोई मेरा दोस्त नहीं था।"

    यह भी पढ़ें- बॉलीवुड की देसी गर्ल Priyanka Chopra ने कैसे तय किया हॉलीवुड का सफर? Baywatch नहीं ये थी एक्ट्रेस की पहली फिल्म

    अकेली और डरी हुई थीं प्रियंका

    प्रियंका ने बताया कि उस समय उन्होंने मानसिक और भावनात्मक रूप से बहुत कठिनाइयों का सामना किया। उन्होंने कहा, "मैं एक अंजान इंडस्ट्री में थी, ऐसे लोगों के बीच थी, जिन्हें मैं जानती नहीं थी और ऐसे दोस्त नहीं थे जिन्हें मैं सुबह के 2 बजे कॉल कर सकूं। इस तरह का सपोर्ट जरूरी होता है। मैं बहुत अकेली और डरी हुई थी। न्यूयॉर्क जैसे शहर में रहना अपने आप में मुश्किल चीज है, इसने मेरी जिंदगी के उस दौर को और डार्क बना दिया था।"

    रिजेक्शन से खुद को निकाला बाहर

    प्रियंका चोपड़ा ने ये भी बताया कि उन्होंने हॉलीवुड में काफी रिजेक्शन झेला था, लेकिन इससे उन्हें विनम्र बनने में मदद मिली। एक्ट्रेस ने कहा, ये आपको हंबल बनाता है। मैंने तय किया कि मैं रिजेक्शन से खुद को उदास नहीं होने दूंगी या फिर इसे बंद दरवाजे की तरह नहीं देखूंगी। बल्कि मैंने एक नया रास्ता बनाया, अपना सिर झुकाया किया और काम किया। मैं अपने साथ बॉलीवुड में लीड हीरोइन होने का घमंड लेकर नहीं चल रही थी। इस सोच ने मुझे उस मुकाम पर पहुंचने में मदद की जहां आज मैं हूं। 

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- अनंत-राधिका की शादी में Priyanka Chopra ने मिस कीं ये चीजें, ग्रैंड वेडिंग से शेयर कीं खूबसूरत तस्वीरें