Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 13, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    अनंत-राधिका की शादी में Priyanka Chopra ने मिस कीं ये चीजें, ग्रैंड वेडिंग से शेयर कीं खूबसूरत तस्वीरें

    Updated: Sat, 13 Jul 2024 02:05 PM (IST)

    Anant Ambani-Radhika Merchant Wedding को अटेंड करने के बाद प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) अपने पति निक जोनस के साथ विदेश वापस लौट गई हैं। अनंत-राधि ...और पढ़ें

    अनंत-राधिका की शादी शामिल हुई थीं प्रियंका चोपड़ा। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
    अनंत-राधिका की शादी शामिल हुई थीं प्रियंका चोपड़ा। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. अनंत-राधिका की शादी में प्रियंका का जलवा
    2. शादी अटेंड करने के बाद विदेश लौटीं प्रियंका
    3. प्रियंका ने अनंत की शादी से किया ये पोस्ट

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बिजनेसमैन मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के बेटे अनंत अंबानी (Anant Ambani) और राधिका मर्चेंट (Radhika Merchant) अब पति-पत्नी बन गये हैं। मुंबई के जियो वर्ल्ड सेंटर में अंबानी और मर्चेंट की तरफ से एक शानदार वेडिंग सेलिब्रेशन हुआ। इस शादी में दुनियाभर की मशहूर हस्तियों ने भी शिरकत की, जिसमें से एक नाम प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और निक जोनस (Nick Jonas) का भी है।

    बॉलीवुड-हॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक जोनस के साथ अनंत और राधिका की शादी अटेंड करने के लिए स्पेशली अमेरिका से भारत आये थे। 11 जुलाई को कपल मुंबई आया और 12 जुलाई को दोनों देसी अंदाज में न्यूली मैरिड कपल की शादी में शामिल हुए। कपल की तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। 

    प्रियंका ने अनंत-राधिका को दी बधाई

    अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी अटेंड करने के तुरंत बाद प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक जोनस और बेटी मालती मैरी जोनस के साथ अमेरिका रवाना हो गई हैं। अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वेडिंग सेलिब्रेशन से तस्वीरें शेयर की हैं और बताया है कि उन्होंने शादी में क्या चीज मिस की। अभिनेत्री ने तीन फोटोज शेयर की हैं। एक तस्वीर अनंत और राधिका की है। 

    यह भी पढ़ें- अनंत-राधिका की शादी में Nick Jonas को अनन्या पांडे ने दिया धक्का! प्रियंका चोपड़ा के पति का रिएक्शन वायरल

    Anant-Radhika Wedding Photo

    पति की आंखों में डूबीं प्रियंका चोपड़ा

    एक फोटो प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की है। देसी गर्ल अपने हसबैंड की आंखों में डूबी हुई नजर आ रही हैं। दोनों आंखों में आंखें डालकर पोज दे रहे हैं। इस दौरान सिंगर ने अपनी लेडी लव का हाथ भी पकड़ा है। दोनों की ये फोटो बहुत प्यार भरी है। 

    खबरें और भी

    Priyanka Nick Photo

    प्रियंका चोपड़ा ने मिस की ये चीज

    प्रियंका चोपड़ा ने एक तस्वीर सोलो शेयर की है। वह येलो कलर के लहंगे और बुल्गरी की ज्वेलरी में स्टनिंग लुक को फ्लॉन्ट कर रही हैं। तस्वीरों को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने बताया कि वह क्या चीज है, जो उन्होंने डांस के चक्कर में मिस कर दिया। प्रियंका ने लिखा, "जाहिर है मुझे चाट और बारात में नाचना बहुत याद आया। यह एक बहुत ही खास रात थी। मैंने उन दो सबसे दयालु के साथ आने का जश्न मनाया, जिसे मैं जानती हूं अनंत और राधिका मर्चेंट। भगवान हमेशा आपके रिश्ते की रक्षा करें। ओम शांति।"

    Priyanka Chopra

    मालूम हो कि प्रियंका चोपड़ा ने अनंत-राधिका की शादी में जमकर डांस किया था। उनका 'चिकनी चमेली' वाला डांस वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। 

    यह भी पढ़ें- अनंत-राधिका की शादी में जाने से पहले Nick Jonas ने बीवी Priyanka Chopra संग कार में की मस्ती, वीडियो वायरल