Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 17, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    National Film Award मिलने पर इमोशनल हुए Allu Arjun, पुष्पा डायरेक्टर के लिए लिखा खास मैसेज

    By Aditi YadavEdited By: Aditi Yadav
    Updated: Tue, 17 Oct 2023 10:43 PM (IST)

    National Film Award Allu Arjun Post अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) को फिल्म साल 2021 में रिलीज हुई फिल्म पुष्पा द राइज (Pushpa The Rise - Part 1) के लिए ब ...और पढ़ें

    National Film Award Allu Arjun, Photo Credit Instagram
    National Film Award Allu Arjun, Photo Credit Instagram

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। National Film Award Allu Arjun Post: आज 17 अक्टूबर को 69वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार (National Film Award) का आगाज हुआ। बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) को दिया गया।

    20 साल के फिल्मी करियर में पहली बार उन्होंने इस अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। अब एक्टर ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए पोस्ट शेयर किया।

    यह भी पढ़ें- 69th National Film Awards: समारोह में पहुंचे बॉलीवुड सितारे, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू विजेताओं को देंगी पुरस्कार

    अल्लू अर्जुन ने साझा किया पोस्ट

    अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) को फिल्म साल 2021 में रिलीज हुई फिल्म पुष्पा: द राइज (Pushpa: The Rise - Part 1) के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड दिया गया। बता दें, अल्लू अर्जुन पहले तेलुगू एक्टर हैं जिन्हें नेशनल अवॉर्ड मिला है।  इस जीत पर खुशी जाहिर करते हुए एक्टर ने सोशल मीडिया पर एक नोट लिखा है- राष्ट्रीय पुरस्कार पाकर सम्मानित महसूस कर रहा हूं।

    मैं इस मान्यता के लिए जूरी, मंत्रालय, भारत सरकार को धन्यवाद देना चाहता हूं। यह पुरस्कार न केवल एक व्यक्तिगत मील का पत्थर है, बल्कि उन सभी लोगों का है जिन्होंने हमारे सिनेमा का समर्थन किया है और उसे संजोया है। धन्यवाद, सुकुमार गुरु. मेरी उपलब्धि के पीछे का कारण आप ही हैं।

    जल्द आ रही है पुष्पा 2

    अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) की 'पुष्पा: द राइज' साल 2021 की ब्लॉकबस्टर मूवी रही। बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने तहलका मचाया था। अब मेकर्स इस मूवी का दूसरा पार्ट भी लेकर आ रहे हैं। फिल्म 'पुष्पा 2: द रूल' अगले साल 2024 में रिलीज होगी। इस फिल्म में अल्लू अर्जुन के अलावा फहद फासिल, रश्मिका मंदाना, प्रकाश राज, जगपति बाबू, सुनील और कई अन्य कलाकार नजर आएंगे। ये 15 अगस्त के मौके पर रिलीज होगी।

    स्नेहा रेड्डी ने लिखा स्पेशल मैसेज

    अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) की वाइफ स्नेहा रेड्डी पति के साथ विज्ञान भवन में शामिल हुई। पति को नेशनल अवॉर्ड मिलता देख स्नेहा अपनी खुशी जाहिर करने से खुद को रोक नहीं पाई। उन्होंने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर कर लिखा- एक खास दिन, एक महत्वपूर्ण स्मृति...अपने काम के प्रति आपकी प्रतिबद्धता को देखकर हमेशा खुशी होती है। 

    खबरें और भी