यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 04, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
'सिर्फ भाई पर उंगली...', Salman Khan नहीं, ये हैं Sikandar के फ्लॉप होने का कारण, नवाजुद्दीन ने दिया बड़ा बयान
बॉलीवुड के शानदार अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी(Nawazuddin Siddiqui) ने हाल ही में एक चौंकाने वाला बयान दिया है। उन्होंने अभिनेता सलमान खान (Salman Khan ...और पढ़ें

HighLights
- सिकंदर फिल्म बॉक्स ऑफिस पर रही फ्लॉप
- सलमान खान को सिकंदर की वजह से मिली ट्रोलिंग
- नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने सलमान खान की ली साइड
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सलमान खान हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता हैं जिन्होंने कई सुपरहिट फिल्मों से बॉक्स ऑफिस गुलजार किया है। मगर कुछ समय से उनका सिक्का चल नहीं रहा है। किसी का भाई किसी की जान, टाइगर 3 और सिकंदर ने लाख प्रमोशन के बावजूद खास कमाई नहीं कर पाई। इन फिल्मों की ओपनिंग अच्छी रही, लेकिन बाद का कलेक्शन खराब।
सिकंदर मूवी की असफलता के बाद तो सलमान खान को बुरी तरह आलोचना सहनी पड़ी। कुछ लोगों ने उन्हें ब्रेक लेने तक की सलाह दे दी और कुछ ने कहा कि उन्हें फिल्मी दुनिया को तौबा कर देना चाहिए। अब बजरंगी भाईजान के कैमरामैन चांद नवाब उर्फ नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने सिकंदर की असफलता पर रिएक्शन दिया है। साथ ही इसका जिम्मेदार किसी और को ठहराया है।
सिकंदर की असफलता पर बोले नवाजुद्दीन
नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने अभी तक सिकंदर फिल्म नहीं देखी है, लेकिन फिर भी वह इसकी असफलता का कारण सलमान को नहीं मानते हैं। नवाज का कहना है कि फिल्म की असफलता का जिम्मेदार सिर्फ अभिनेता नहीं होता है। इसका कारण क्रिएटर्स भी होते हैं। एक यूट्यूब चैनल को दिए इंटरव्यू में किक के अभिनेता ने कहा, "मैंने सिकंदर नहीं देखी है, इसलिए मुझे नहीं पता कि फिल्म किस बारे में थी लेकिन सुपरस्टार की खूबी यह होती है कि वह एक सामान्य फिल्म को भी इतना बड़ा बना देता है, चाहे उसमें सार हो या न हो।"
यह भी पढ़ें- डिब्बा बंद हुई Salman Khan की स्पाई थ्रिलर फिल्म, डायरेक्टर की 5 साल की मेहनत पर फिरा पानी
Photo Credit - Instagram
नवाजुद्दीन ने सलमान की ट्रोलिंग पर किया रिएक्ट
नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि सलमान खान उन सुपरस्टार्स में से एक हैं जो एक नॉर्मल फिल्म को भी शानदार बना देते हैं। उन्होंने कहा, "अगर भाई (सलमान) कोई फिल्म करने के लिए राजी हो जाते हैं तो यह निर्देशकों के लिए एक बड़ी जिम्मेदारी बन जाती है क्योंकि वह आपको अपने फैंस को थाली में परोस रहे हैं।" नवाज ने यह भी कहा, "सिर्फ भाई पर ही उंगली नहीं उठनी चाहिए।"
खबरें और भी
मालूम हो कि नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने सलमान खान के साथ दो फिल्मों में काम किया है। वह किक मूवी में खलनायक और बजरंगी भाईजान में रिपोर्टर की भूमिका निभा चुके हैं।
यह भी पढ़ें- नई फिल्म के लिए Salman Khan ने अपनाया अनोखा लुक, शर्टलेस अवतार देख फैंस ने यूं किया रिएक्ट