Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Katrina Kaif के सामने डायलॉग्स भूल जाते थे नवाजुद्दीन सिद्दीकी, इंटरव्यू सीन में क्यों नर्वस हुए एक्टर

    Updated: Sun, 19 Jul 2026 03:39 PM (IST)

    नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने कटरीना कैफ के साथ फिल्म 'न्यूयॉर्क' के एक सीन की शूटिंग के दौरान अपने डायलॉग भूलने का किस्सा साझा किया। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। साल 2009 में कटरीना कैफ (Katrina Kaif) की न्यूयॉर्क (Newyork) नाम से एक थ्रिलर एक्शन फिल्म आई थी। इस मूवी में उनके साथ जॉन अब्राहम और नील नितिन मुकेश नजर आए थे। फिल्म में नवाजुद्दीन ने जिलगई का एक छोटा सा किरदार निभाया था।

    एक्टर भूल गए अपना डायलॉग

    लेकिन क्या आप यकीन करेंगे कि एक्टिंग में इतने पारंगत और सालों से थिएटर करते आ रहे एक्टर भी कभी अपना डायलॉग भूल सकते हैं। जी हां, ऐसी ही एक घटना को याद करते हुए नवाज ने बताया कि कटरीना कैफ के साथ एक सीन की शूटिंग के दौरान वे अपने डायलॉग्स पूरी तरह भूल गए थे। लेकिन टेक खराब होने के बजाय, उस अचानक हुई गलती ने परफॉर्मेंस को और भी असली बना दिया।

    Katrina (18)

    न्यूज 18 इंडिया के मैनेजिंग एडिटर किशोर अजवानी के साथ एक खास बातचीत में, नवाज़ुद्दीन ने कबीर खान की फिल्म 'न्यूयॉर्क' में कटरीना कैफ के साथ एक इंटरव्यू सीन की शूटिंग को याद किया।

    नवाज को बोलना था 4,5 पन्नों का डायलॉग

    उस सीन को याद करते हुए नवाजुद्दीन ने कहा, 'कबीर खान की फिल्म 'न्यूयॉर्क' में एक सीन में मुझे कटरीना कैफ के सामने बैठना था। वह मेरा इंटरव्यू ले रही थीं। मेरे पास 4-5 पेज के डायलॉग थे। मैंने लाइनें याद नहीं कीं, बल्कि उन्हें मन में विज़ुअलाइज किया। जब मैंने बोलना शुरू किया, तो मैं थोड़ा लड़खड़ाया, लेकिन यह मेरे किरदार का ही एक हिस्सा बन गया।

    Katrina (19)

    इससे मेरे रोल में एक नयापन आ गया। लोगों को शायद यह लगे कि मैं कोई एक्टर हूं या असल जिंदगी का कोई इंसान। मुझे लगता है कि परफेक्शन एक मैकेनिकल प्रोसेस है। कभी-कभी लोगों को कमियां (इम्परफ़ेक्शन) भी पसंद आता है।' 26 जून, 2009 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई यह फिल्म 2009 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्मों में से एक बन गई।

    खबरें और भी

    26 जून, 2009 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई यह फिल्म 2009 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्मों में से एक थी।

    यह भी पढ़ें- 8 महीने के बेटे के साथ Katrina Kaif ने शेयर कीं खूबसूरत तस्वीरें, विहान संग पहला बर्थडे रहा इतना खास

    यह भी पढ़ें- 'जान' Katrina Kaif के जन्मदिन पर Vicky Kaushal का खास इंतजाम, सेलिब्रेशन की फोटो इंटरनेट पर वायरल