Nayyi Navelli Teaser: भूत-पिशाचों को खाने वाली 'डायन' बनीं यामी गौतम, 'नयी नवेली' का धांसू टीजर रिलीज
यामी गौतम की मचअवेटेड फिल्म 'नयी नवेली' (Nayyi Navelli) का टीजर रिलीज हो गया है। टीजर में डायन बनीं यामी तहलका मचा रही हैं।

नयी नवेली के टीजर में डायन भाभी बनीं यामी
HighLights
यामी गौतम की फिल्म 'नयी नवेली' का टीजर हुआ जारी
यामी 'मोहिनी' के किरदार में 'डायन' के रूप में दिखीं
फिल्म में हॉरर और कॉमेडी का जबरदस्त मिश्रण है
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अभिनेत्री यामी गौतम फिर से दर्शकों का दिल जीतने के लिए तैयार हैं। यामी की मचअवेटेड फिल्म नयी नवेली का आखिरकार टीजर सामने आ गया है और इस टीजर में यामी बिल्कुल अलग अंदाज में नजर आईं हैं।
रिलीज हुआ नयी नवेली का टीजर
2 डायन, 3 पिशाच और 4 भूत नाश्ते में खाने वाली डायन अब दर्शकों के दिलों में धूम मचाने को तैयार है। जी हां, टीजर के इस डायलॉग को जब यामी (Yami Gautam) बोलती हैं, तो लगता है कि वाकई में इस बार कहानी में कुछ तो नया है। टीजर की शुरूआत होती है एक परिवार से जिसमें बहू बनकर रहती हैं यामी गौतम और उनके किरदार का नाम है मोहिनी।

इसी बीच कहानी में बड़ा ट्विस्ट आता है जब जीजा एक चौंकाने वाला दावा करते हुए कहता है कि 'भाभी डायन है'। इसके बाद टीजर में आदित्य नाथ कोठारे (adityanath kothare) नजर आते हैं, जिन्होंने यामी के पति का रोल किया है और फिर आती हैं यामी गौतम, जो टीजर में दमदार डायलॉग बोलती हुई नजर आती हैं। टीजर में हॉरर के साथ-साथ कॉमेडी का तड़का भी लगा है।

आनंद एल राय ला रहे नई कहानी
हालांकि इस टीजर (Nayyi Navelli Teaser) को देखने के बाद आपको एक पल को स्त्री और मुंज्या जैसी कहानी याद आएगी, लेकिन इस बार कहानी पूरी तरह से अलग है। इस फिल्म को आनंद एल. राय और हिमांशु शर्मा द्वारा प्रोड्यूस किया गया है, जबकि बालाजी मोहन ने इसे डायरेक्ट किया है।

फिल्म में यामी गौतम धर लीड रोल में हैं। इस फैमिली एंटरटेनर में आदिनाथ एम. कोठारे, अनुराग ठाकुर, सुनीता राजवार, मीता वशिष्ठ, आदित्य कुलश्रेष्ठ, सुस्मिता मुखर्जी, सोनल झा, सुनील सिन्हा, प्रतीक पचौरी, अक्षत सिंह, बबीता पांडे, अजय पाल और नीरज सिंह जैसे शानदार कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आने वाले हैं|
फिल्म 16 अक्टूबर 2026 को दशहरा से देशभर में रिलीज होगी। मतलब इस बार त्यौहार की धूम में नयी नवेल की धूम भी देखने को मिलेगी।
यह भी पढ़ें- कब और कहां आयोजित होंगे 72nd National Film Awards? दिल्ली नहीं इस खास जगह पर विजेता होंगे सम्मानित
यह भी पढ़ें- 'डायन भाभी' बनकर तहलका मचाने आ रही हैं Yami Gautam, अक्टूबर में 'नई नवेली' के साथ होगा डबल एंटरटेनमेंट
