'डायन भाभी' बनकर तहलका मचाने आ रही हैं Yami Gautam, अक्टूबर में 'नई नवेली' के साथ होगा डबल एंटरटेनमेंट
यामी गौतम की आगामी फिल्म की घोषणा हो गई है, जिसमें वह 'नई नवेली' दुल्हन बनकर ससुराल में गदर मचाने ...और पढ़ें

यामी की नय्यी नवेली अक्टूबर में होगी रिलीज/ फोटो- Instagram
HighLights
यामी गौतम की नई फिल्म की हुई घोषणा
अच्छी दुल्हन या डायन के बीच फंसेगा परिवार
अक्टूबर में दर्शकों का मंनोरंजन हौगा डबल
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। नेशनल अवॉर्ड विनर एक्ट्रेस यामी गौतम (Yami Gautam) 'आर्टिकल 370' और हक जैसी फिल्मों में कई गंभीर मुद्दे उठाने के बाद अब कॉमेडी जॉनर में वापसी कर रही हैं। एक्ट्रेस की अगली फिल्म की घोषणा मेकर्स ने एक दमदार मोशन पोस्टर शेयर करके किया और साथ ही उसकी रिलीज डेट से भी पर्दा उठाया है, जिसमें एक्ट्रेस का पहला ही लुक सोशल मीडिया यूजर्स को काफी दिलचस्प लग रहा है।
आनंद एल राय की फिल्म में दिखेंगी यामी गौतम
अमेजन एमजीएम स्टूडियो ने कलर येलो के साथ मिलकर अपनी आगामी फिल्म की घोषणा बुधवार को की। उनकी अगली फिल्म का टाइटल 'नई नवेली' है, जिसमें यामी गौतम धर मुख्य भूमिका निभा रही हैं। फिल्म की घोषणा के साथ ही मेकर्स ने ‘नई नवेली’ का एक मोशन पोस्टर भी शेयर किया है। इस पोस्टर में यामी गौतम ने लाल रंग की साड़ी पहनी हुई है और वह एक राक्षस का गला कपड़े से दबा रही हैं।
यामी की ‘नई नवेली’ एक फैमिली एंटरटेनमेंट ड्रामा है, जिसका पोस्टर बहुत ही मजेदार है। एक्ट्रेस के फिल्म के पोस्टर को शेयर करते हुए मेकर्स ने कैप्शन में लिखा, 'नई नवेली’ डायन इस दशहरा अपनी फैंटेसी एंटरटेनर के लिए तैयार हो जाइए।" सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस की फिल्म का नया पोस्टर देख फैंस काफी एक्साइटेड हो गए हैं।
View this post on Instagram
कब सिनेमाघरों में दस्तक देगी यामी गौतम की मूवी?
यामी गौतम स्टारर ‘नय्यी नवेली’ सिनेमाघरों में 16 अक्टूबर 2026 को दशहरा के मौके पर रिलीज होने वाली है। फिल्म के निर्देशन की कमान बालाजी मोहन ने संभाली है। मूवी की कहानी हिमांशु शर्मा और दिव्य निधि शर्मा ने लिखी है। फिल्म का निर्माण आनंद एल राय और हिमांशु शर्मा ने किया है, जबकि इसके संगीत की जिम्मेदारी मशहूर संगीतकार जी. वी. प्रकाश कुमार के पास है।
नय्यी नवेली की कहानी की बात करें तो, यह एक ऐसी दुल्हन की कहानी है, जो शुरूआत में तो अपने ससुराल वालों के साथ बहुत अच्छी होती है, लेकिन बाद में उसके देवर के सामने उसका एक ऐसा रूप सामने आता है कि वह उसे डायन भाभी समझने लगता है। यही सवाल फिल्म की कहानी को एक मजेदार और फैंटेसी से भरपूर दिशा में लेकर जाता है।
