विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

तंग आकर Yami Gautam छोड़ने वाली थीं बॉलीवुड, इन 2 फिल्मों ने रातोंरात पलट दी थी किस्मत

Published: Fri, 31 Jul 2026 10:20 AM (IST)

नेशनल अवॉर्ड विनिंग एक्ट्रेस यामी गौतम (Yami Gautam) कभी इंडस्ट्री को गुडबाय कहकर हिमाचल प्रदेश लौटने वाली थीं। जानिए किस वजह से उन्होंने फैसला बदला था।

बॉलीवुड छोड़ने वाली थीं यामी गौतम। फोटो क्रेडिट- एक्स

बॉलीवुड छोड़ने वाली थीं यामी गौतम। फोटो क्रेडिट- एक्स

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

इंडस्ट्री में कई सितारे ऐसे हैं जिन्हें काम तो आता है, लेकिन अच्छे रोल्स या फिर उनके मन मुताबिक रोल्स मिलने में कठिनाई आती है। यही वजह है कि कुछ सितारे इंडस्ट्री छोड़ने का फैसला कर लेते हैं। कभी यामी गौतम (Yami Gautam) ने भी इंडस्ट्री छोड़ने का मन बना लिया था।

यामी गौतम ने फैसला कर लिया था कि वह बॉलीवुड छोड़कर हिमाचल प्रदेश में अपने होमटाउन लौट जाएंगी। उनके परिवार ने भी उन्हें सपोर्ट किया। मगर फिर रातोंरात उनकी किस्मत चमकी और उन्होंने फैसला बदल दिया। 

विक्की डोनर से बॉलीवुड में रखा था कदम

एक हालिया इंटरव्यू में खुद यामी ने इस बारे में बात की है। उन्होंने बताया कि बॉलीवुड डेब्यू फिल्म विक्की डोनर (Vicky Donor) सफल होने के बावजूद लोग उनके लॉन्च को कन्वेंशनल नहीं मानते थे। कभी-कभी आगे बढ़ने के दबाव में उन्होंने ऐसे किरदार किए, जिसे वह शायद नहीं करना चाहती थीं।

Yami Gautam Photo

इंडस्ट्री छोड़ने का बनाया था मन

नेशनल अवॉर्ड विनिंग एक्ट्रेस यामी गौतम ने कहा कि एक बात उन्हें ख्याल आया कि वह इंडस्ट्री छोड़कर अपने घर लौट जाएं। फिल्मफेयर के साथ बातचीत में जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्हें इंडस्ट्री छोड़ने का सोचा तो एक्ट्रेस ने कहा-

हां। उरी और बाला से ठीक पहले, मैंने इंडस्ट्री को पूरी तरह से छोड़ने का मन बना लिया था। मैंने सोचा कि मैं हिमाचल लौट आऊंगी। हमारे पास वहां खेत हैं। मैंने एक पूरी तरह से अलग जिंदगी शुरू करने की इमेजिनेशन भी कर ली थी। मेरे माता-पिता बहुत सपोर्टिव थे। उन्होंने बस कहा, 'घर आओ'।

Yami Gautam

अपनी शर्तों पर काम करती हैं यामी

यामी गौतम ने बताया कि जिस पल उन्होंने डर के कारण इंडस्ट्री से चिपके रहना छोड़ा, सब कुछ बदल गया। उन्हें आदित्य धर निर्देशित उरी मिल गई। फिर बाला मिली। इन फिल्मों की कामयाबी ने यामी की किस्मत रातोंरात बदल दी थी। उन्होंने बताया कि वह डर को अपना सबसे बड़ा दुश्मन मानती हैं। जिस दिन उन्होंने इंडस्ट्री के बाहर होने के डर से 'हां' बोलना छोड़ा, उस दिन से सब बदल गया।

यह भी पढ़ें- नेशनल अवॉर्ड जीतते ही Yami Gautam की बढ़ी बॉलीवुड में डिमांड, इस बड़ी फ्रेंचाइजी में आएंगी नजर

यह भी पढ़ें- नेशनल अवॉर्ड की जीत पर Kartik Aaryan को नहीं हो रहा यकीन, Yami Gautam बोलीं- 'सपने सच होते हैं, लेकिन तभी...'