विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 29, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Halloween 2024: 'ओम शांति ओम' की शांति प्रिया बन पार्टी में पहुंचीं निहारिका रॉय, ब्लैक आउटफिट में लूटी वाहवाही

Published: Tue, 29 Oct 2024 11:59 AM (IST)

हैलोवीन डे आते ही इंडिया में स्टार्स अपने बेस्ट भूतिया लुक में तैयार होकर पार्टी में शरीक होते हैं। हर ...और पढ़ें

एक्ट्रेस निहारिका रॉय. फोटो क्रेडिट- टेली चक्कर
एक्ट्रेस निहारिका रॉय. फोटो क्रेडिट- टेली चक्कर

HighLights

  1. मुंबई में हैलोवीन पार्टी का आयोजन
  2. 'शांति प्रिया' बनकर पहुंचीं निहारिका रॉय
  3. उर्फी जावेद के लुक ने भी खींचा ध्यान

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हैलोवीन का क्रेज विदेश ही नहीं, बल्कि देसी कलाकारों में भी खूब देखने को मिलता है। हर साल हैलोवीन डे को सेलिब्रेट करने के लिए स्टार्स एक से बढ़कर एक भूतिया लुक में तैयार होकर आते हैं। इस बार भी सितारों से सजी एक शाम में हैलोवीन लुक में सभी नजर आए। इस दौरान एक टीवी एक्ट्रेस 'ओम शांति ओम' से दीपिका पादुकोण के लुक में तैयार होकर आईं।

हाल ही में मुंबई में जी हॉरर नाइट शिफ्ट हैलोवीन पार्टी का आयोजन किया गया। यहां फिल्मी और टेलीविजन जगत के कुछ सितारों ने शिरकत की। इस दौरान यहां टेलीविजन इंडस्ट्री की एक्ट्रेस निहारिका रॉय भी पहुंचीं। उनके लुक ने सबका ध्यान खींचा। निहारिका, ओम शांति ओम फिल्म में दीपिका पादुकोण के किरदार शांति प्रिया (Deepika Padukone) के स्टाइल में पहुंचीं।

'क्रिएटिव दिखना चाहती थी'

'प्यार का पहला नाम राधा मोहन' एक्ट्रेस निहारिका रॉय ने दीपिका पादुकोण के किरदार शांंति प्रिया जैसे लुक को कॉपी किया। उन्होंने कहा, ''जब मुझे हैलोवीन पार्टी के बारे में पता लगा, मैं जानती थी कि ये कुछ स्पेशल होने वाला है। हर कोई अपने बेस्ट स्पूकी लुक में था, मैं क्रिएटिव दिखना चाहती थी, तो मैंने शांति प्रिया की तरह सजना पसंद किया।''

'आज के बाद नहीं लगेगा डर'

एक्ट्रेस ने आगे कहा, ''ये अद्भुत है और मुझे लगता है कि आज के बाद मैं हॉरर वाली चीजों से डरना ही बंद कर दूं। जी हॉरर शो हमेशा से मेरा पसंदीदा रहा है और मैं इसके कमबैक की कामना करती हूं। मैंने कई वर्षों तक इसके जैसा शो नहीं देखा।

अनोखे अंदाज में तैयार होकर पहुंचीं उर्फी जावेद

अपने अतरंगी फैशन सेंस के लिए फेमस उर्फी जावेद इस पार्टी में भी अनोखे अंदाज में तैयार होकर पहुंचीं। उन्होंने एक ऐसी ड्रेस पहनी हुई थी, जिसमें हड्डियां और खून से सने हाथ बने थे। एक्ट्रेस ने कहा कि हैलोवीन उन्हें काफी पसंद है। इस दौरान मुझे अपने लुक और ड्रेस के साथ हर तरह का एक्सपेरीमेंट करने का मौका मिलता है। मेरी ड्रेस पर जो स्कल, हाथ बने हैं, वह क्रीपि वाइब दे रहे हैं। मैं बस यही कहना चाहूंगी कि यह वह शो है, जो हम सबकी रातों की नींद छीन लेता है।

View this post on Instagram

A post shared by Glitter And Glamour (@glitterandglamour_gg)

इन सेलेब्स ने अटेंड की पार्टी

इस भूतिया पार्टी का हिस्सा ऐश्वर्या खरे, अदिति शर्मा, रोहित चंदेल, मनन सचदेवा, कृष चौहान, पुनीत शर्मा रहे। इसके साथ ही कुछ इन्फ्लुएंसर्स ने भी पार्टी में शिरकत की।

यह भी पढ़ें: Varun Dhawan ने किया खुलासा, ये होगी एक्टर की अगली हैलोवीन ड्रेस, सलमान खान से है कनेक्शन

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।