Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Neena Gupta को डायरेक्टर ने सेट पर दीं गंदी-गंदी गालियां, एक्ट्रेस बोलीं- 'पैसे चाहिए थे ना...'

    Updated: Sun, 08 Feb 2026 06:35 PM (IST)

    वध 2 (Vadh 2) को लेकर लाइमलाइट बटोर रहीं नीना गुप्ता (Neena Gupta) ने हाल ही में रिवील किया है कि एक बार डायरेक्टर सेट पर ही उन्हें गंदी-गंदी गालियां ...और पढ़ें

    नीना गुप्ता को डायरेक्टर से मिलीं गालियां। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    नीना गुप्ता को डायरेक्टर से मिलीं गालियां। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। नीना गुप्ता 66 साल की उम्र में भी सिनेमा पर राज कर रही हैं। ओटीटी सीरीज के अलावा फिल्मों में भी उनकी अदाकारी की खूब तारीफ होती है। इन दिनों वह वध 2 (Vadh 2) में दिखाई दे रही हैं।

    वध 2 के प्रमोशन के बीच नीना गुप्ता ने उस समय को याद किया है, जब उन्हें सेट पर बेवजह गाली खानी पड़ी। डायरेक्टर ने उन्हें सेट पर ही सबसे सामने गंदी-गंदी गालियां देना शुरू कर दिया था। इस बात ने उन्हें अंदर तक हिला दिया था।

    डायरेक्टर ने एक्ट्रेस को दीं गालियां

    टाइम्स नाउ के साथ बातचीत में नीना गुप्ता ने रिवील किया कि कैसे डायरेक्टर सेट पर भद्दी भाषा का इस्तेमाल करता था। उन्होंने कहा, "आप इमेजिन नहीं कर सकते कि मुझे सेट पर गालियां पड़ी हैं। मुझे बिना किसी गलती के सेट पर मां-बहन की गालियां दी गईं। डायरेक्टर उस तरह के शब्दों का इस्तेमाल करते थे। सिचुएशन में फंसी नहीं थी, पैसे चाहिए थे ना। कुछ और मिलता तो ये नहीं करती।"

    इन फिल्मों को करने के बाद हुआ पछतावा

    नीना गुप्ता ने इसी इंटरव्यू में यह भी खुलासा किया कि उन्होंने अपने करियर में ऐसी फिल्में की हैं जिसका उन्हें बाद में पछतावा हुआ। वह भगवान से प्रार्थना करती थीं कि वे फिल्में रिलीज न हों। बकौल नीना, "मैंने ऐसे-ऐसे काम किए हैं। मैं घर आकर भगवान से प्रार्थना करती थी ये पिक्चर ना रिलीज हो। एक मैं शक्ति कपूर के गैंग की मेंबर थी। उतना ही मेरा रोल था।"

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- 'नीना...' Masaba Gupta की बेटी ने प्यार से पुकारा नानी Neena Gupta का नाम, वायरल हो रहा वीडियो

    neena gupta

    नीना गुप्ता ने ठुकराया डायरेक्शन का ऑफर

    नीना गुप्ता इन दिनों संजय मिश्रा के साथ क्राइम थ्रिलर वध 2 में नजर आ रही हैं। इस फिल्म को क्रिटिक्स और दर्शकों से पॉजिटिव रिव्यू मिला है। नीना ने बताया कि उन्हें डायरेक्शन के भी ऑफर मिले लेकिन अभी वह डायरेक्टर बनने का नहीं सोच रही हैं क्योंकि उनका अभी एक्टिंग में अच्छा चल रहा है।

    यह भी पढ़ें- इस अजीब कारण की वजह से Neena Gupta के मंगेतर ने आखिरी मिनट पर शादी से किया था इनकार, हैरान रह गई थीं एक्ट्रेस