विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Vadh 2 X Review: अंत तक बांधकर रखेगी कहानी! नीना गुप्ता और संजय मिश्रा की फिल्म का क्लाइमेक्स देख दर्शक दंग

Published: Fri, 06 Feb 2026 03:34 PM (IST)

वध 2, साल 2022 में आई इसी नाम की फिल्म का सीक्वल है। इसमें संजय मिश्रा और नीना गुप्ता मुख्य ...और पढ़ें

वध 2 के एक सीन में नीना गुप्ता और संजय मिश्रा (फोटो-इंस्टाग्राम)

वध 2 के एक सीन में नीना गुप्ता और संजय मिश्रा (फोटो-इंस्टाग्राम)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। साल 2022 में निर्देशक जसपाल सिंह संधू 'वध' नाम से एक कहानी लेकर आए जिसने कई दर्शकों के दिलों को छुआ। इस फिल्म में संजय मिश्रा और नीना गुप्ता लीड रोल में नजर आए थे। दोनों ही असाधारण प्रतिभा के धनी हैं और अपने-अपने किरदार में खूब जमे।

धांसू है वध 2 का क्लाइमेक्स 

अब तीन साल बाद, संधू उन्हीं मुख्य कलाकारों के साथ वध 2 (Vadh 2) लेकर आए एक नई कहानी के साथ। उदासी से भरा माहौल, तनाव और विश्वसनीय कलाकारों के साथ, वध 2 उन कई जानी-पहचानी रहस्यमयी थ्रिलर फिल्मों की तरह है जिन्हें आपने पहले देखा होगा। आप जानते हैं कि कहानी का अंत कैसा होगा। आपके तमाम अनुमानों के बावजूद फिल्म अंत में आकर आपको हारा हुआ साबित कर देगी। कलाकारों ने अपने हावभाव से दर्शकों को खूब प्रभावित किया है।

यह भी पढ़ें- February Movies 2026: प्यार के महीने में बहेगा जमकर 'खून', O Romeo के समेत ये 8 धांसू फिल्में होंगी रिलीज

फिल्म ने नजर आए अन्य कलाकार

फिल्म में कुमुद मिश्रा, अक्षय डोगरा, योगिता बिहानी, अमित के सिंह और शिल्पा शु्क्ला लीड रोल में हैं। इस फिल्म का प्रीमियर पिछले साल गोवा में आयोजित 56वें अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (IFFI) में हुआ था। वहीं 6 फरवरी को थिएटर्स में देखने गए दर्शक इसके बेहतरीन क्लाइमेक्स की तारीफ करते नहीं थक रहे। जानिए क्या है जनता की राय।

एक X यूजर ने लिखा, "शानदार और बेहतरीन। यह एक डार्क मर्डर मिस्ट्री है जिसमें कई उतार-चढ़ाव हैं। क्लाइमेक्स जबरदस्त है। वध 2 की कहानी ज्यादा दमदार और सशक्त है...संजय मिश्रा और नीना गुप्ता ने बेहतरीन काम किया है।"

एक अन्य यूजर ने लिखा, "फिल्म: वध 2 शानदार है! संजयमिश्रा और नीना गुप्ता इस रोमांचक थ्रिलर में बेहतरीन प्रदर्शन किया है जो आपके दिमाग में सवाल छोड़ जाएगी और आपको अंत में चौंका देगी।"

तीसरे ने लिखा- 'शानदार और बेमिसाल कहानी! यह एक रहस्यमयी मर्डर मिस्ट्री है जिसमें कई उतार-चढ़ाव हैं...क्लाइमेक्स जबरदस्त है। वध 2 की लेखन शैली पहले से कहीं ज्यादा पावरफुल है। संजय मिश्रा और नीना गुप्ता ने बेहतरीन काम किया है।'

फिल्म थिएटर रिलीज के बाद ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।

यह भी पढ़ें- Vadh 2 Review: जेल के अंदर दफन है कई राज, संजय मिश्रा-नीना गुप्ता की मूवी का क्लाइमेक्स खड़े कर देगा रोंगटे

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।