Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    February Movies 2026: प्यार के महीने में बहेगा जमकर 'खून', O Romeo के समेत ये 8 धांसू फिल्में होंगी रिलीज

    Updated: Sat, 31 Jan 2026 02:31 PM (IST)

    Fabruary Movies Releases In 2026: बॉर्डर 2 के बाद 'प्यार के महीने' यानी कि फरवरी में भी मनोरंजन का सिलसिला चलता रहेगा। अगर आप उम्मीद कर रहे हैं कि फरव ...और पढ़ें

    फरवरी 2026 में  सिनेमाघरों में रिलीज होंगी 8 फिल्में/ फोटो- Instagram

    फरवरी 2026 में सिनेमाघरों में रिलीज होंगी 8 फिल्में/ फोटो- Instagram

    HighLights

    1. फरवरी 2026 में सिनेमाघरों में आएंगी ये 8 फिल्में 

    2. प्यार से ज्यादा होगा स्क्रीन पर दमदार एक्शन 

    3. रोमांस नहीं, डर से भरा रहेगा फरवरी का महीना

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। साल 2026 की शुरुआत फिल्मों के लिए बेहद शानदार रही है। जनवरी में 3 बड़ी फिल्में- 'द राजा साब', 'बॉर्डर 2' और 'मर्दानी-3' रिलीज हुईं। 'धुरंधर' के बाद अब 'बॉर्डर 2' का दबदबा भी बॉक्स ऑफिस पर देखने को मिल रहा है।

    जनवरी की तरह ही फरवरी भी सिनेप्रेमियों के लिए बेहद खास रहने वाला है, क्योंकि प्यार के इस महीने में कई ऐसी फिल्में रिलीज हो रही हैं, जिनका फैंस को लंबे समय से इंतजार है। इनमें कई ऐसी फिल्में भी शामिल हैं, जिनमें मारधाड़ और खून-खराबा भरपूर होगा। फरवरी 2026 में कौन-सी 7 फिल्में रिलीज होंगी और उनका जोनर क्या है, नीचे देखें पूरी लिस्ट:

    वध 2 (Vadh 2)

    प्यार के महीने फरवरी की शुरुआत 'वध-2' के साथ होगी, जिसमें नीना गुप्ता और संजय मिश्रा की जोड़ी एक बार फिर से ऑडियंस को देखने की मिलेगी। ये 'वध' का सीक्वल जरूर है, लेकिन दूसरे पार्ट की कहानी बिल्कुल नई है, जिसमें कई ट्विस्ट एंड टर्न देखने को मिलेंगे।

    रिलीज डेट- 6 फरवरी
    जोनर- क्राइम थ्रिलर

    यह भी पढ़ें- The Kerala Story से ज्यादा खतरनाक होगा इसका पार्ट 2, नए मोशन पोस्टर ने जगाई दहशत

    vadh 2

    हॉन्टेड 3D: घोस्ट ऑफ द पास्ट (Haunted 3D Ghosts of the Past)

    साल 2011 में रिलीज हुई फिल्म हॉन्टेड 3D का सीक्वल लेकर निर्देशक विक्रम भट्ट एक बार फिर से बड़े पर्दे पर लौट रहे हैं। उनकी हॉरर फिल्म 'हॉन्टेड 3D: घोस्ट ऑफ द पास्ट' भी फरवरी में रिलीज होने वाली है, जिसमें मिमोह चक्रवर्ती और चेतना पांडे मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म की कहानी हॉन्टेड हाउस के इर्द-गिर्द घूमती है। यह फिल्म बड़े पर्दे पर 'वध-2' के साथ टक्कर लेगी।

    रिलीज डेट- 6 फरवरी
    जोनर - हॉरर

    haunted ghost of the past

    भाबीजी घर पर हैं-फेन ऑन द रन (Bhabiji Ghar Par Hain! – Fun On The Run)

    पिछले 10 साल से टीवी की दुनिया पर राज करने वाला 'भाबी जी घर पर हैं' सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले शोज में से एक हैं। यह एक सिटकॉम शो है, जिसका 'सही पकड़ें हैं' डायलॉग बहुत फेमस हैं। अब सभी को हंसाने वाले इस शो का फिल्मी वर्जन ऑडियंस को देखने को मिलेगा। 'भाबी जी घर पर है' मूवी जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है, जिसमें आसिफ शेख, शुभांगी अत्रे, रोहिताश्व गौर अपने फेमस किरदारों को निभाने दिखाई देंगे।

    खबरें और भी

    रिलीज डेट- 6 फरवरी
    जोनर-सिटकॉम कॉमेडी

    bhabhi ji

    ओ रोमियो (O Romeo)

    शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की 'ओ रोमियो' साल 2026 की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक हैं। इस फिल्म में शाहिद कपूर और विशाल भारद्वाज की जोड़ी एक बार फिर से लौट रही है। मूवी में शाहिद कपूर फिल्म में अंडरवर्ल्ड के एक खूंखार गैंगस्टर हुसैन उस्तरा का किरदार अदा करेंगे। फिल्म में नाना पाटेकर, अविनाश तिवारी, दिशा पाटनी, फरीदा जलाल और विक्रांत मैसी भी हैं।

    रिलीज डेट-13 फरवरी
    जोनर- एक्शन थ्रिलर

    o romeo first poster out  (1)

    तू या मैं (Tu Yaa Main)

    तू या मैं की कहानी दो मशहूर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर की हैं, जिसमें वह एक डेडली कोलैबोरेशन के लिए हाथ मिलाते हैं और रोमांचक ट्रिप के लिए निकलते हैं। हालांकि, लाइक और फॉलोवर्स के चक्कर में वह इतना बुरा फंसते हैं कि उनका सर्वाइवल मुश्किल हो जाता है। फिल्म में शनाया कपूर और आदर्श गौरव मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म 'ओ रोमियो' के साथ टक्कर लेगी।

    रिलीज डेट- 13 फरवरी
    जोनर-सर्वाइवल थ्रिलर

    tu yaa main

    अस्सी (Assi)

    'थप्पड़' और 'मुल्क' जैसी फिल्मों के बाद अनुभव सिन्हा और तापसी पन्नू की जोड़ी एक बार फिर से लौट रही है। यह दोनों फिल्म 'अस्सी' के लिए साथ आ रहे हैं, जो सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर आधारित है। तापसी पन्नू के अलावा मूवी में कनी कुसरुति, मनोज पाहवा, कुमुद मिश्रा, रेवती जैसे सितारे दिखाई देंगे।

    रिलीज डेट- 20 फरवरी
    जोनर- इन्वेस्टिगेटिव थ्रिलर/कोर्टरूम ड्रामा

    tapsee

    दो दीवाने शहर में (Do Deewane Seher Mein)

    प्यार के मौसम में आपको सिर्फ मारकाट और स्क्रीन पर खून बहता हुआ ही नहीं दिखाई देगा, बल्कि रोमांस भी देखने को मिला। संजय लीला भंसाली के प्रोडक्शन के बैनर तले बनी रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'दो दीवाने शहर में' की घोषणा बीते साल हुई थी। कुछ दिन पहले ही मूवी का टीजर आया है। फिल्म में सिद्धांत चतुर्वेदी और मृणाल ठाकुर मुख्य भूमिका में हैं।

    रिलीज डेट- 20 फरवरी
    जोनर-रोमांटिक ड्रामा

    Do Deewane Shahar Mein first look

    बियॉन्ड द केरल स्टोरी (Beyond The Kerala Story)

    बियॉन्ड द केरल स्टोरी अदा शर्मा की साल 2023 में रिलीज हुई फिल्म 'द केरल स्टोरी' का सीक्वल है। फिल्म में उल्का गुप्ता, अदिति भाटिया और ऐश्वर्या ओझा मुख्य भूमिका में हैं। यह असल जिंदगी की घटनाओं से प्रेरित है।

    रिलीज डेट- 27 फरवरी
    जोनर- क्राइम थ्रिलर

    यह भी पढ़ें- Friday Releases: एंटरटेनमेंट से लबालब होगा तीसरा हफ्ता, थिएटर्स से OTT तक रिलीज होंगी 10 धांसू फिल्में और सीरीज