Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    O Romeo Song: दिशा पाटनी के हॉट डांस मूव्स ने लगाई इंटरनेट पर आग, शाहिद कपूर का दिखा 'टपोरी' अंदाज

    Updated: Tue, 27 Jan 2026 05:04 PM (GMT+05:30)

    O Romeo Song Release: शाहिद कपूर की एक्शन थ्रिलर फिल्म 'ओ रोमियो' को सिनेमाघरों में रिलीज होने में 20 दिन से कम का समय रह गया है। इस बीच मेकर्स ऑडियंस ...और पढ़ें

    ओ रोमियो से शाहिद-दिशा पाटनी का नया गाना रिलीज/ फोटो- Instagram

    ओ रोमियो से शाहिद-दिशा पाटनी का नया गाना रिलीज/ फोटो- Instagram

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। शाहिद कपूर की रोमांटिक एक्शन थ्रिलर फिल्म 'ओ रोमियो' के ट्रेलर के बाद अब मेकर्स इसके एक के बाद एक गाने को रिलीज करके फैंस की उत्सुकता को और भी बढ़ा रहे हैं।

    कुछ दिनों पहले फिल्म का पहला रोमांटिक ट्रैक 'हम तो तेरे ही लिए थे' मेकर्स ने रिलीज किया था। अब फैंस की एक्साइटमेंट कम होती, उससे पहले ही विशाल भारद्वाज ने 'ओ रोमियो' का दूसरा ट्रैक रिलीज कर दिया है, जिसमें दिशा पाटनी कातिलाना अदाओं से इंटरनेट पर आग लगा रही हैं और शाहिद कपूर की तारीफ करते हुए फैंस नहीं थक रहे हैं।

    'आशिकों की गलियों' में दिशा पाटनी ने बनाया घर

    'ओ रोमियों' (O Romeo) में दिशा पाटनी 'जूली' का किरदार निभा रही हैं। मुंबई अंडरवर्ल्ड की कहानी के इर्द-गिर्द घूमती फिल्म में दिशा का किरदार क्या होगा, इसका खुलासा तो 'ओ रोमियो' की रिलीज के साथ होगा, लेकिन मूवी से उनका पहला आइटम सॉन्ग रिलीज कर दिया गया है। इस गाने का टाइटल है 'आशिकों की गलियों में घर बनाऊंगी'।

    यह भी पढ़ें- 'ओ रोमियो' में शाहिद कपूर के साथ नजर आएंगी उत्तराखंड की तृप्ति डिमरी, 13 फरवरी को रिलीज होगी ये फिल्म

    गाने में जहां दिशा पाटनी लहंगा चोली और नोजपिन पहनकर किलर एक्सप्रेशन के साथ-साथ डांस मूव्स से भी नोरा फतेही सहित सबको टक्कर दे रही हैं, तो वहीं शाहिद कपूर का टपोरी अंदाज देखते ही बन रहा है। ओ रोमियो के इस गाने को 4 घंटे के अंदर ही 1 मिलियन से ज्यादा व्यूज Youtube पर मिल चुके हैं।

    गुलजार ने लिखे हैं गाने के लिरिक्स

    'आशिकों की गलियों' के गाने का कंपोजिशन जहां खुद विशाल भारद्वाज ने किया है, तो वहीं लिरिक्स गुलजार साहब ने लिखे हैं। गाने को आवाज मधुबंती बागची और जावेद अली ने दी है। दिशा पाटनी के अलावा शाहिद कपूर की 'मूनवॉक' इस गाने का हाईलाइट है। एक यूजर ने लिखा, "ये गाना दिशा से ज्यादा शाहिद के लिए देखने का मन कर रहा है। यह हमारी इंडस्ट्री के सबसे बेस्ट डांसर्स में से एक हैं।"

    खबरें और भी

    shaahid kapoor 1111

    दूसरे यूजर ने लिखा, "दिशा पाटनी और शाहिद कपूर गाने में सारे आशिकों के दिल ले गए हैं।" एक अन्य यूजर ने लिखा, "शाहिद कपूर और दिशा पाटनी की केमिस्ट्री कितनी सिजलिंग है।" शाहिद कपूर की 'ओ रोमियो' 13 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।

    यह भी पढ़ें- कभी 'जंगली बिल्ली' के रोमियो थे Shahid Kapoor, ट्रेलर लॉन्च में एक्स का नाम सुनकर हो गई सिट्टी-पिट्टी गुल!