Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'ओ रोमियो' में शाहिद कपूर के साथ नजर आएंगी उत्तराखंड की तृप्ति डिमरी, 13 फरवरी को रिलीज होगी ये फिल्म

    Updated: Sun, 25 Jan 2026 12:17 AM (IST)

    विशाल भारद्वाज की आगामी फिल्म 'ओ रोमियो' 13 फरवरी को रिलीज होगी। इसमें उत्तराखंड की तृप्ति डिमरी मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म में शाहिद कपूर, नाना पाटे ...और पढ़ें

    विशाल भारद्वाज की फिल्म 'ओ रोमियो' 13 फरवरी को रिलीज के लिए तैयार है।

    विशाल भारद्वाज की फिल्म 'ओ रोमियो' 13 फरवरी को रिलीज के लिए तैयार है।

    जागरण संवाददाता, देहरादून। विशाल भारद्वाज की अपकमिंग फिल्म 'ओ रोमियो' 13 फरवरी को रिलीज के लिए तैयार है। इस फिल्म में उत्तराखंड की तृप्ति डिमरी मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म को लेकर दर्शकों में खासा उत्साह है।

    फिल्म पोस्टर ब्वायज से अपने करियर की शुरुआत करने वाली तृप्ति डिमरी मूल रूप से रुद्रप्रयाग जनपद के नाग ककोड़खाल निवासी हैं। इनका परिवार दिल्ली में रहता है।

    वर्ष 2017 में निर्देशक श्रेयस तलपड़े की फिल्म पोस्टर ब्वायज, 2018 में साजिद अली खान की लैला मजनू, 2020 में अनविता दत्त गुप्तन की 'बुलबुल', 2022 में अन्विता दत्त की 'कला', 2023 में संदीप रेड्डी की 'एनिमल' में अभिनय कर चुकी तृप्ति को अब नये वर्ष में निर्देशक विशाल भारद्वाज की ‘ओ रोमियो' में नजर आएंगी।

    इस फिल्म में शाहिद कपूर, तृप्ति डिमरी, नाना पाटेकर, तमन्ना भाटिया और दिशा पटानी जैसे दमदार अभिनेता अभिनेत्री नजर आएंगे। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गय। इंटरनेट मीडिया पर लोग गाने पर खूब प्यार लुटा रहे हैं।

    यह भी पढ़ें- Border 2 Review: बारिश भी नहीं ठंडी कर सकी 'बार्डर 2' की आग, सनी देओल के साथ वरुण-दिलजीत ने मचाया गदर!

    यह भी पढ़ें- युद्ध के सीन, टैंक और सेना के मूवमेंट जैसे दृश्य... हल्दूवाला में बार्डर-2 के सेट पर सनी देओल से मिले बंशीधर तिवारी