Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    सामने आया Anant-Radhika की हल्दी सेरेमनी का वीडियो, रणवीर सिंह की एनर्जी देख दंग रह गए फैंस

    Updated: Fri, 26 Jul 2024 04:13 PM (GMT+05:30)

    अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट 12 जुलाई को शादी के बंधन में बंध गए। इस ग्रैंड वेडिंग में कई नेता अभिनेता से लेकर हॉलीवुड हस्तियां भी शामिल हुईं। अब इस ...और पढ़ें

    अनंत-राधिका के हल्दी का वीडियो हुआ वायरल
    अनंत-राधिका के हल्दी का वीडियो हुआ वायरल

    HighLights

    1. अनंत राधिका की शादी में सितारों का मेला
    2. 12 जुलाई को एक दूजे के हुए अनंत और राधिका
    3. हल्दी की वीडियो इंटरनेट पर हुआ वायरल

    एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। रणवीर सिंह को एनर्जी का पावर हाउस कहा जाता है। वो जहां भी जाते हैं महफिल में रंग जमा देते हैं। अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी के कई वायरल वीडियोज में आपने उनकी परफॉर्मेंस देखी होगी। अब हाल ही में अनंत-राधिका की हल्दी सेरेमनी की एक वीडियो वायरल हो रही है।

    फुल मस्ती के मूड में दिखे रणवीर

    सिंबा एक्टर यहां भी फुल एनर्जी के साथ नाचते गाते नजर आए। वायरल वीडियो में रणवीर सिंह को हार्दिक पांड्या के साथ मस्ती करते हुए देखा जा सकता है। वहीं एक सीन में मुकेश अंबानी उनके ऊपर बाल्टी भर हल्दी डालते नजर आए।

    यह भी पढ़ें: 'जवान' डायरेक्टर एटली ने Anant Ambani की शादी के लिए डायरेक्ट की एक स्पेशल फिल्म, अमिताभ बच्चन ने दी अपनी आवाज

    View this post on Instagram

    A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani)

    हार्दिक पांड्या ने दिया पूरा साथ

    इस वीडियो को मानव मंगलानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। वहीं फंक्शन में अनंत अंबानी भी जमकर अपनी मां नीता अंबानी और राधिका को हल्दी लगाते दिखे। लेकिन पूरे वीडियो में रणवीर सिंह और हार्दिक पाड्या ने सबका ध्यान अपनी ओर बनाए रखा। ढोल बजाते और नाचते गाते रणवीर महफिल की शान थे।

    वायरल हुई रणवीर की जंप

    रणवीर एक टोकरी में फूल की पंखुड़ियां भरते हैं और उसे हार्दिक के सिर पर रख देते हैं। इसके बाद हार्दिक इसे लेकर डांस करने लगते हैं और रणवीर स्टेज से कूद जाते हैं।

    मुकेश अंबानी और उनकी पत्नी नीता अंबानी ने जुलाई की शुरुआत में मुंबई में अपने निवास एंटीलिया में मामेरू सेरेमनी के साथ समारोह की शुरुआत की थी। अनंत और राधिका की शादी 12 जुलाई को हुई और इसमें सितारों का जमावड़ा लगा। देश ही नहीं विदेश से भी कई सारे मेहमान इस ग्रैंड वेडिंग में शामिल हुए। इसके बाद दोस्तों और परिवार वालों के लिए आशीर्वाद समारोह और रिसेप्शन पार्टी भी रखी गई।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: Anant-Radhika की शादी में जिद्दी फैन की तरह इंटरनेशनल सिंगर के पीछे पड़े Ibrahim Ali Khan, मांगने लगे कीमती चीज