Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 14, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Alia Bhatt-Ranbir Kapoor की शादी की दूसरी सालगिरह पर मां नीतू कपूर ने तस्वीर शेयर कर दिया आशीर्वाद

    Updated: Sun, 14 Apr 2024 02:39 PM (IST)

    रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) 14 अप्रैल को अपनी दूसरी वेडिंग एनिवर्सरी मना रहे हैं। देर रात इस कपल ने परिवार के साथ सेलिब्रेशन ...और पढ़ें

    Alia bhatt and ranbir Kapoor (Photo Instagram)
    Alia bhatt and ranbir Kapoor (Photo Instagram)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली।  रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) आज 14 अप्रैल को अपनी शादी की दूसरी एनिवर्सरी (Wedding Anniversary) सेलिब्रेट कर रहे हैं। ये एनिवर्सरी इस कपल के लिए स्पेशल हैं, क्योंकि इस बार बेटी राहा जो इनके साथ है।

    पहली एनिवर्सरी पर भी राहा अपने पेरेंट्स के साथ थी, लेकिन उस वक्त हैं काफी छोटी थी। ऐसे में कपल को सालगिरह पर ढेर सारी शुभकामनाएं मिल रही हैं। इस बीच अब रणबीर कपूर की मां और नीतू कपूर की सास ने उन्हें विश किया है।

    यह भी पढ़ें- Ranbir Alia Anniversary: पहली नजर में रणबीर को दिल दे बैठी थीं आलिया भट्ट, बेहद दिलचस्प है दोनों की लव स्टोरी

    नीतू ने तस्वीर शेयर कर दी बधाई

    नीतू कपूर ने इस कपल की खास तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट पूजा करते नजर आ रहे हैं। दोनों के चेहरे पर स्माइल देखने को मिल रही है। साथ ही साथ फूलों की बारिश भी हो रही है और कैप्शन में लिखा- 'आशीर्वाद'। बता दें, ये तस्वीर इस कपल के वेडिंग फंक्शन की है।

    सादगी से की थी शादी

    साल 2022 की 14 अप्रैल को आलिया और रणबीर कपूर ने बहुत ही सादगी भरे अंदाज से शादी की थी। दोनों ने किसी वेडिंग डेस्टिनेशन को नहीं, बल्कि अपने घर वास्तु में सात फेरे लिए थे। इस शादी में कपूर और भट्ट फैमिली ने शिरकत की थी। इस कपल की शादी के फंक्शन तीन दिन तक चले थे। 

    खबरें और भी

     7 महीने में पेरेंट्स बन गए थे 'रालिया'

    इस कपल ने शादी के महज दो महीने बाद यानी जून में सोशल मीडिया पर अपने पेरेंट्स बनने के खुशी फैंस के साथ साझा की थी। शादी के 7 महीने बाद आलिया ने 6 नवंबर को बेटी राहा कपूर को जन्म दिया था।

    यह भी पढ़ें- Salman Khan के घर पार्टी करने पहुंचे Ranbir Kapoor और आलिया भट्ट, यूजर बोला- 'रामायण में भाईजान बनेंगे...'