Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 10, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Neetu Kapoor ने 3 करोड़ रुपये की कीमत की खरीदी मर्सिडीज मेबैक GLS600, पूजा करती आई नजर, वायरल हुआ वीडियो

    By Rupesh KumarEdited By: Rupesh Kumar
    Updated: Fri, 10 Mar 2023 09:34 PM (IST)

    Neetu Kapoor Mercedes Maybach Cost नीतू कपूर ने मर्सिडीज मेबैक जीएलएस600 एसयूवी खरीदी है। इसकी कीमत 3 करोड़ रुपये के आस-पास है। उनकी फोटोज सोशल मीडिया ...और पढ़ें

    Neetu Kapoor Mercedes Maybach Cost: Neetu Kapoor Mercedes Maybach GLS600 SUV
    Neetu Kapoor Mercedes Maybach Cost: Neetu Kapoor Mercedes Maybach GLS600 SUV

    नई दिल्ली, जेएनएन। Neetu Kapoor Mercedes Maybach Cost: रणबीर कपूर की मां और आलिया भट्ट की सासू मां नीतू कपूर ने मर्सिडीज मेबैक जीएलएस600 एसयूवी खरीदी है। इसकी कीमत 2.92 करोड़ रुपये है। गाड़ी की कंपनी ने इंस्टाग्राम पर नीतू कपूर के साथ की तस्वीरें शेयर की हैं। एक्ट्रेस ने अपने कलेक्शन में यह नई गाड़ी शामिल की है। नीतू कपूर को इसके पहले जुग-जुग जियो नामक फिल्म में देखा गया था। उन्होंने गाड़ी की डिलीवरी मुंबई में ली है।

    नीतू कपूर को नई गाड़ी को अनवेल करते हुए देखा जा सकता है

    गाड़ी की फ्रेंचाइजी टीम ने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर की है। वहीं, एक वीडियो में नीतू कपूर को अपनी नई गाड़ी को अनवेल करते हुए देखा जा सकता है। एक तस्वीर में वह पूजा करती नजर आ रही है। एक अन्य में अपनी गाड़ी के आगे खड़ी होकर पोज करती हुई नजर आ रही है। इसमें उनके चेहरे की मुस्कान देखने लायक है। एक तस्वीर में वह एक बड़ा चॉकलेट केक भी काटती हुई नजर आ रही हैं।

    टीना अंबानी की भतीजी Antara Marwah ने लैक्मे फैशन वीक में रैंप पर किया बेबी बंप फ्लॉन्ट, वायरल हुआ वीडियो

    'नीतू कपूर की नई मर्सिडीज मेबैक आ गई है'

    कंपनी ने फोटोज और वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है। इसमें लिखा है, 'नीतू कपूर की नई मर्सिडीज मेबैक आ गई है। नीतू कपूर को बधाई। आपके करियर की तरह आपकी ड्राइव भी अच्छी रहे।' इस कार में कई शानदार फीचर है। जैसे मसाज सीट है। 12.3 इंच का डुएल स्क्रीन डिस्पले है। वहीं, इसमें सनरूफ की भी व्यवस्था है। यह पहली एसयूवी है, जिसे मेबैक नाम दिया गया है। इसके पहले यह मेबैक रणवीर सिंह, आयुष्मान खुराना, राम चरण और अर्जुन कपूर के पास है। नीतू कपूर ने मोनोटोन शेड ही रखा है। वहीं, रणबीर कपूर और आलिया भट्ट रेंज रोवर चलाना पसंद करते हैं।

    Uorfi Javed के पीछे पड़ा क्रेजी स्टॉकर, शादी को लेकर करने लगा परेशान, फिर हुई 'राणा नायडू' की एंट्री और...

    नीतू कपूर ने जुग जुग जियो से 9 वर्षों के बाद फिल्मों में वापसी की

    नीतू कपूर ने जुग जुग जियो से 9 वर्षों के बाद फिल्मों में वापसी की। इस फिल्म में उनके अलावा अनिल कपूर, वरुण धवन और कियारा आडवाणी की भी अहम भूमिका थी। 2020 में उनके पति ऋषि कपूर का निधन हो गया था। पिछले वर्ष उन्होंने डांस दीवाने जूनियर में भी भाग लिया था। वह जल्द लेटर टू मिस्टर खन्ना नामक फिल्म में सनी कौशल की मां की भूमिका निभाती नजर आएंगी। 

    खबरें और भी