Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 10, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Uorfi Javed के पीछे पड़ा क्रेजी स्टॉकर, शादी को लेकर करने लगा परेशान, फिर हुई 'राणा नायडू' की एंट्री और...

    By Rupesh KumarEdited By: Rupesh Kumar
    Updated: Fri, 10 Mar 2023 08:11 PM (GMT+05:30)

    Uorfi Javed Crazy Stalker उर्फी जावेद का अंदाज फैंस को काफी पसंद आता है। अब उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है। इसमें उन्होंने अपने क्रेजी फैन के बारे मे ...और पढ़ें

    Uorfi Javed Crazy Stalker: उर्फी जावेद सोशल मीडिया पर काफी फेमस है।
    Uorfi Javed Crazy Stalker: उर्फी जावेद सोशल मीडिया पर काफी फेमस है।

    नई दिल्ली, जेएनएन। Uorfi Javed Crazy Stalker: फैशनिस्टा उर्फी जावेद ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें उन्होंने अपनी आपबीती सुनाई है। उन्होंने इसमें एक घटना का जिक्र किया है। इसके साथ उन्होंने इस बात की जानकारी भी दी है कि राणा नायडू नामक एक व्यक्ति ने उनकी सहायता की है।

    उर्फी जावेद ने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट किया है

    उर्फी जावेद ने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा है, 'मेरी प्रॉब्लम तो राणा ने सॉर्ट किया है। अब और क्या-क्या सॉर्ट करेगा राणा। यह जानने के लिए आपको राणा नायडू जोकि नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है। उसे देखना होगा और अगर आप नेटफ्लिक्स  इंडिया के इंस्टाग्राम स्टोरी पर आना चाहते हैं तो आप अपनी समस्याओं को साझा करें, जिन्हें राणा नायडू सॉर्ट कर सकता है।

    Oscar 2023 में जूनियर एनटीआर और राम चरण नाटू- नाटू गाने पर नहीं करेंगे परफॉर्म, कारण जानकर टूट जाएगा दिल

    View this post on Instagram

    A post shared by Uorfi (@urf7i)

    उर्फी जावेद ने वेब सीरीज राणा नायडू का प्रमोशन किया है

    दरअसल उर्फी जावेद ने इस पोस्ट के माध्यम से वेब सीरीज राणा नायडू का प्रमोशन किया है जो कि नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है। इसमें राणा दग्गुबाती की अहम भूमिका है। इसके पहले वीडियो में उर्फी जावेद कहती नजर आ रही है कि एक स्टॉकर उनके पीछे पड़ गया थावह बिग बॉस ओटीटी में भी नजर आ  और उनसे शादी करने की जिद कर रहा था। जब उन्होंने अपनी इस समस्या को राणा नायडू से शेयर किया तो इसके बाद अगले इवेंट में वह उन्हें दीदी-दीदी कहकर पुकारता नजर आया।

    Lakme Fashion Week 2023: सान्या मल्होत्रा, शिल्पा शेट्टी, सोनाक्षी सिन्हा ने रैंप पर बिखेरा जलवा, देखें वीडियो

    View this post on Instagram

    A post shared by Uorfi (@urf7i)

    उर्फी जावेद हॉट और बोल्ड तस्वीरें और वीडियो शेयर करती है

    उर्फी जावेद सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय है। वह अक्सर अपनी हॉट और बोल्ड तस्वीरें और वीडियो शेयर करती है। इसे लेकर उनके फैंस भी काफी उत्साहित रहते हैं। हालांकि, उन्हें उनके फैशन सेंस के लिए ट्रोल भी किया जाता है। इसका उन पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता है। वह अक्सर अपने फैंस से बातचीत भी करती है। उन्होंने कई म्यूजिक वीडियो में भी काम किया है। उनका अंदाज फैंस को भी काफी पसंद आता है। उर्फी जावेद की फैशन सेंस की वीडियो पर कई भद्दे कमेंट्स भी किए जाते है।

    खबरें और भी