Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 10, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Oscar 2023 में जूनियर एनटीआर और राम चरण नाटू- नाटू गाने पर नहीं करेंगे परफॉर्म, कारण जानकर टूट जाएगा दिल

    By Rupesh KumarEdited By: Rupesh Kumar
    Updated: Fri, 10 Mar 2023 06:50 PM (IST)

    Oscar 2023 जब जूनियर एनटीआर से ऑस्कर के रेड कार्पेट के बारे में पूछा गया तब उन्होंने कहा जी हां मैं पूरी तरह तैयार हूं। मुझे लगता है कि पूरा भारत रेड ...और पढ़ें

    Oscar 2023: जूनियर एनटीआर से ऑस्कर 2023 को लेकर बातचीत की गई है।
    Oscar 2023: जूनियर एनटीआर से ऑस्कर 2023 को लेकर बातचीत की गई है।

    नई दिल्ली, जेएनएन। Oscar 2023: ऑस्कर 2023 अब से कुछ ही घंटों बाद शुरू होने वाला है। हालांकि, अब फिल्म आरआरआर को लेकर एक बड़ी खबर आई है। दरअसल जूनियर एनटीआर और राम चरण फिल्म के गाने नाटू-नाटू पर स्टेज पर डांस नहीं करने वाले हैं। इस बात की जानकारी खुद जूनियर एनटीआर में एक इंटरव्यू में दी है। जूनियर एनटीआर से जब पूछा गया कि क्या वह और राम चरण ऑस्कर 2023 के मंच पर आरआरआर के गाने पर परफॉर्म करने वाले हैं। इस पर उन्होंने प्रतिक्रिया दी है।

    नाटू-नाटू गाने और आरआरआर फिल्म को काफी पसंद किया गया था 

    गौरतलब है कि यह ऑस्कर का 95वें वां भाग होगा। जूनियर एनटीआर ने बताया कि एमएम कीरावनी, राहुल सिप्लीगंज और काल भैरव इस गाने पर परफॉर्म करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि रेड कारपेट पर अभिनेता नहीं बल्कि पूरा भारत वॉक कर रहा होगा। नाटू-नाटू गाने और आरआरआर फिल्म को काफी पसंद किया गया था। इसका निर्देशन एसएस राजामौली ने किया है। वहीं, इस गाने को एमएम कीरावनी ने बनाया है। यह गाना ऑस्कर 2023 में बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग अवार्ड कैटेगरी के लिए नॉमिनेटेड है। आरआरआर पहली भारतीय फिल्म है, जिसे अकैडमी अवॉर्ड में नॉमिनेशन मिला है।

    Lakme Fashion Week 2023: सान्या मल्होत्रा, शिल्पा शेट्टी, सोनाक्षी सिन्हा ने रैंप पर बिखेरा जलवा, देखें वीडियो

    'दुर्भाग्य से हमें अभ्यास करने का समय नहीं मिला'

    जब जूनियर एनटीआर से डांस के बारे में पूछा गया, तब उन्होंने कहा, 'मुझे नहीं लगता यह हो रहा है। मैं भी सोच रहा था, यह होगा लेकिन दुर्भाग्य से हमें अभ्यास करने का समय नहीं मिला। इसके पीछे एक कारण यह भी है कि है कि हम दुनिया के सबसे बड़े मंच पर बिना तैयारी के नहीं जाना चाहते। हम काफी बिजी थे। राम चरण भी अपनी अन्य कमिटमेंट से काफी बिजी था। इसके चलते मुझे नहीं लगता कि हम परफॉर्म करेंगे लेकिन हमारे म्यूजिक डायरेक्टर जरूर परफॉर्म करेंगे।'

    Salman Khan और अरबाज खान शराब के नशे में चूर महेश भट्ट को छोड़ने गए थे घर, लेकिन भूले घर का पता

    ऑस्कर अवार्ड समारोह लॉस एंजेलिस में 12 मार्च को होने वाला है

    जूनियर एनटीआर ने आगे कहा, 'मुझे लगता है यह बहुत अच्छा होगा कि दर्शक दीर्घा में बैठकर गाने को देखना। वैसे ही मैं इस गाने के बारे में जब भी सोचता हूं तो मेरे पैरों में दर्द शुरू हो जाता है।' ऑस्कर अवार्ड समारोह लॉस एंजेलिस में 12 मार्च को होने वाला है।

    खबरें और भी

    View this post on Instagram

    A post shared by Jr NTR (@jrntr)