Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 02, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    RRR के गाने नाटू-नाटू पर नीतू कपूर ने पद्मिनी कोल्हापुरे संग किया डांस, वायरल हुआ वीडियो

    By Aditi YadavEdited By: Aditi Yadav
    Updated: Tue, 02 May 2023 02:49 PM (GMT+05:30)

    Neetu And PAdmini Dance Video आलिया भट्ट की सास और बॉलीवुड एक्ट्रेस नीतू कपूर ने 64 साल की उम्र में नाटू-नाटू पर अपनी दोस्त और बॉलीवुड एक्ट्रेस पद्मिन ...और पढ़ें

    Neetu Kapoor, Padmini Kolhapure, Photo Credit Neetu Kapoor Instagram
    Neetu Kapoor, Padmini Kolhapure, Photo Credit Neetu Kapoor Instagram

     

    नई दिल्ली, जेएनएन। Neetu And PAdmini Kolhapure Naatu Naatu Dance: साउथ के सुपरस्टार राम चरण ( Ram Charan) और जूनियर एनटीआर (Junior NTR) और आलिया भट्ट की स्टारर फिल्म RRR बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी। इस फिल्म ने कई मूवी रिकॉर्ड भी तोड़े। इसी साल मार्च इस फिल्म के गाने नाटू-नाटू (Naatu Naatu) को 95वां एकेडमी अवॉर्ड्स में बेस्ट ओरिजनल सॉन्ग की कैटेगरी में ऑस्कर भी मिला।

    नीतू और पद्मिनी कोल्हापुरे का नाटू डांस

    वहीं अब भी आम लोग और स्टार्स के बीच इस गाने का क्रेज है। हाल ही में आलिया भट्ट की सास और बॉलीवुड एक्ट्रेस नीतू कपूर ने 64 साल की उम्र में नाटू-नाटू पर अपनी दोस्त और बॉलीवुड एक्ट्रेस पद्मिनी कोल्हापुरे के साथ डांस किया। सोशल मीडिया पर दोनों का ये वीडियो वायरल हो रहा है।

    View this post on Instagram

    A post shared by padminikolhapure (@padminikolhapure)

    इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- मेरे पसंदीदा #neetukapoor के साथ #natunatu गाने पर डांस। बता दें, पद्मिनी कोल्हापुरे ने ऋषि के साथ कई फिल्मों में काम किया है। एक्ट्रेस ऋषि और नीतू कपूर की फैन रही है। ऋषि के जाने के बाद एक्ट्रेस अक्सर नीतू कपूर से मुलाकात करती रहती है।

    नाटू पर जब आलिया ने किया डांस

    हाल ही में आलिया भट्ट ने भी अपनी इस फिल्म के गाने पर अंबानी इवेंट में साउथ एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ डांस करती नजर आई थी। इससे पहले ज़ी सिनेमा अवार्ड 2023 में भी इस गाने पर परफॉर्मेंस दी थी।

    खबरें और भी

    इस दौरान वह गंगूबाई काठियावाड़ी के लुक में नजर आई थी। उन्होंने व्हाइट साड़ी और बालों का बन बनाया हुआ था। आलिया भट्ट साड़ी पहनकर नंगे पांव ही नाटू-नाटू गाने पर आयुष्मान खुराना के डांस किया था।

    9 साल बाद पर्दे पर दिखी नीतू

    बीते साल नीतू कपूर फिल्म जुग जुग जियो में नजर आई। इस फिल्म में उनके अलावा अनिल कपूर, वरुण धवन और कियारा आडवाणी की भी अहम भूमिका थी। 2020 में उनके पति ऋषि कपूर का निधन हो गया था। उन्होंने डांस दीवाने जूनियर में भी भाग लिया था।