Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 30, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    '4 साल हो गए, अब जिंदगी वैसी...', पति Rishi Kapoor की डेथ एनिवर्सरी पर भावुक हुईं नीतू कपूर

    Updated: Tue, 30 Apr 2024 01:44 PM (IST)

    आज कपूर परिवार ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) की चौथी पुण्यतिथि मना रहा है। ऐसे में हर किसी की आंखें नम है। नीतू कपूर (Neetu Kapoor ) ने पति को याद करते हु ...और पढ़ें

    Neetu Kapoor and Rishi Kapoor (Photo Instagram)
    Neetu Kapoor and Rishi Kapoor (Photo Instagram)

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 30 अप्रैल कपूर परिवार के लिए बेहद दुखद दिन है क्योंकि आज ही के दिन चार साल पहले अभिनेता ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) इस दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह चले थे। कैंसर से लंबी लड़ाई के बाद 2020 में अभिनेता का निधन हो गया।

    आज कपूर परिवार उनकी चौथी पुण्यतिथि मना रहा है। इस बीच एक्ट्रेस नीतू कपूर (Neetu Kapoor)  ने पति को याद करते हुए सोशल मीडिया पर उन्हें याद किया और एक अनदेखी तस्वीर भी शेयर की है।

    यह भी पढे़ं- जब Rishi Kapoor ने दो-दो बार छीना Amitabh Bachchan का हक, फिल्म के सेट तक पहुंची गुस्से की आग, चौंकाने वाली वजह

    नीतू कपूर को आई ऋषि की याद

    एक्ट्रेस नीतू कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दिवंगत पति ऋषि संग अपनी फोटो शेयर की हैं और थोड़ा इमोशनल पोस्ट भी लिखा है, जिसे पढ़कर हर किसी की आंखें नम हो रही हैं। अभिनेत्री ने लिखा-  4 साल हो गए, लेकिन आपके बिना यह जिंदगी वैसी नहीं है, जैसी आपके साथ थी।

    बेटी और दामाद को भी आई याद 

    नीतू कपूर के अलावा उनकी बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी ने भी पिता को याद करते हुए पोस्ट शेयर किया है।  रिद्धिमा ने अपने बचपन की एक तस्वीर पोस्ट की है, जिसमें वह पिता ऋषि कपूर के साथ नजर आ रही हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘जिनसे हम प्यार करते हैं, वे हमसे कभी दूर नहीं जाते हैं. वे हर दिन हमारे साथ होते हैं। मैं आपको हमेशा बहुत मिस करती हूं। इसके दामाद भरत साहनी के इंस्टा स्टोरी को शेयर किया है। 

    ल्यूकेमिया कैंसर से हुआ था निधन

    बता दें, ऋषि कपूर को ल्यूकेमिया कैंसर हुआ है, जिसका इलाज करवाने वह अमेरिका गए थे। साल भर अमेरिका में रहने के बाद वह भारत लौटे थे। धीरे-धीरे उनकी तबियत में सुधार भी देखने को मिला था, लेकिन कोरोना काल में अचानक तबियत बिगड़ने के चलते उनका निधन हो गया था। 

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- जब Rishi Kapoor ने रणबीर कपूर के रंगीन मिजाजी के बारे में किया था खुलासा, कहा- अपने घर में देखी इतनी लड़कियां