यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 30, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
जब Rishi Kapoor ने रणबीर कपूर की रंगीन मिजाजी के बारे में किया था खुलासा, कहा- अपने घर में देखीं इतनी लड़कियां
Rishi Kapoor हिंदी सिनेमा के एक ऐसे दिग्गज कलाकार थें जो अपने अभिनय से सिर्फ दर्शकों का दिल ही नहीं जीतते थे बल्कि बिंदास अपनी बातें कहने वाले व्यवहार ...और पढ़ें

HighLights
- एक समय पर चार लड़कियों को रणबीर कपूर कर चुके हैं डेट
- जब ऋषि कपूर ने रणबीर की रंग मिजाजी पर दी थी प्रतिक्रिया
- ऋषि कपूर ने बताया घर में देखा ऐसा नजारा
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। ऋषि कपूर आज भले ही हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन फैंस के दिलों में उनकी यादें हमेशा जिंदा हैं। एक्टर ने बिग स्क्रीन पर अपने किरदारों की ऐसी छाप छोड़ी, जिसे देखकर आज भी ऐसा लगता है कि मानों एक्टर हमारे बीच ही हो। आज दिग्गज अभिनेता की चौथी डेथ एनिवर्सरी है।
ऐसे में हम आपको उनसे जुड़ा ऐसा किस्सा बता रहे हैं, जब ऋषि कपूर ने खुलेआम अपने बेटे रणबीर कपूर को रंगीन मिजाजी बता दिया था। इतना ही नहीं 'बॉबी' एक्टर ने ये भी बताया था कि एक समय ऐसा था, जब 'सांवरिया' एक साथ चार-चार लड़कियों को घर लाने पर भी खुलासा किया था।
रणबीर कपूर की प्ले ब्वॉय इमेज पर ऋषि कपूर ने कही थी ये बात
रणबीर कपूर अब भले ही अब परमानेंट आलिया भट्ट (Alia Bhatt) के हो चुके हैं, लेकिन एक समय ऐसा था जब उन्हें बॉलीवुड का कैसेनोवा कहा जाता था। दीपिका पादुकोण से लेकर कटरीना कैफ तक, कई हसीनाओं के साथ उनका नाम जुड़ चुका था।
ऐसे में साल 2013 में जब फिल्मफेयर इंटरव्यू के दौरान ऋषि कपूर से उनके बेटे की 'प्ले ब्वॉय' इमेज के बारे में पूछा गया, तो एक्टर ने तपाक से जवाब देते हुए कहा, "ये इमेज उन्हें मीडिया ने दी है, वह इस तरह का नहीं है। अगर है भी तो क्या दिक्कत है? वह सक्सेसफुल है और कोई भी लड़की उन्हें डेट करना चाहेगी। अभी नहीं करेगा, तो कब मेरी उम्र में आकर करेगा?"।
खबरें और भी

चार लड़कियों को एक साथ घर ले आए थे रणबीर कपूर
ऋषि कपूर ने रणबीर कपूर की रंगीन मिजाजी के बारे में बात करते हुए ये भी बताया था कि जिस उम्र में लोग अपना हमसफर ढूंढने निकलते हैं, उस उम्र में वह एक समय पर चार लड़कियों को डेट कर रहा था। 102-नॉट आउट एक्टर ने मजेदार किस्सा बताते हुए कहा था,
"जिस उम्र में लोग हमसफर ढूंढते हैं, वह हर किसी को देख रहा था, क्योंकि मैंने अपने घर में A,B,C और D देखीं, लेकिन मुझे नहीं लगता कि उन चारों को ही एक-दूसरे के बारे में पता था। ये सिर्फ मुझे और स्टाफ को पता था, मैं अब भी घर का बॉस हूं, तो मेरे कानों में हर बात आती है"।
आपको बता दें कि ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) की लास्ट रिलीज फिल्म 'शर्माजी नमकीन' है, जिसे एक्टर के निधन के बाद परेश रावल ने पूरा किया था।
यह भी पढ़ें: जब दारू पीकर ससुर Rishi Kapoor से मिलने पहुंचे रिद्धिमा के पति, एक्टर ने कह दिया था- 'तुम्हारे पास सिर्फ...'