Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    जब दारू पीकर ससुर Rishi Kapoor से मिलने पहुंचे रिद्धिमा के पति, एक्टर ने कह दिया था- 'तुम्हारे पास सिर्फ...'

    Updated: Fri, 26 Apr 2024 04:30 PM (IST)

    Riddhima Kapoor ने दिल्ली के बिजनेसमैन भरत साहनी से शादी की है। एक हालिया इंटरव्यू में रिद्धिमा ने खुलासा किया है कि जब पहली बार उनके पिता ऋषि कपूर (R ...और पढ़ें

    जब दारू पीकर ऋषि कपूर से मिले रिद्धिमा के पति। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
    जब दारू पीकर ऋषि कपूर से मिले रिद्धिमा के पति। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. रिद्धिमा ने ऋषि और भरत की पहली मुलाकात का बताया किस्सा
    2. दारू पीकर ऋषि कपूर से मिले थे रिद्धिमा के पति
    3. ऋषि कपूर ने भरत और रिद्धिमा को शादी को लेकर दी थी ये नसीहत

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) की बेटी रिद्धिमा कपूर (Riddhima Kapoor) फिल्मों से दूर होकर भी अक्सर लाइमलाइट में रहती हैं। उन्होंने अभिनय को छोड़ फैशन डिजाइनिंग में अपना करियर बनाना सही समझा और अब वह ग्लैमर वर्ल्ड का हिस्सा भी बनने जा रही हैं। वह फेबुलेस लाइव्स ऑफ बॉलीवुड वाइव्स (Fabulous Lives Of Bollywood Wives) में नजर आएंगी।

    इंडस्ट्री में डेब्यू करने के अलावा रिद्धिमा, कपूर खानदान से जुड़े किस्सों का खुलासा करने को लेकर भी सुर्खियं में रहती हैं। हाल ही में, रिद्धिमा ने पिता से जुड़ा वो किस्सा शेयर किया है, जब उन्होंने पहली बार ब्वॉयफ्रेंड से पति बने भरत साहनी को पिता से मिलवाया था।

    रिद्धिमा के पति को घूर रहे थे ऋषि कपूर

    रिद्धिमा कपूर ने खुलासा किया कि जब पहली बार पिता ऋषि उनके ब्वॉयफ्रेंड भरत से मिले थे, वह लगातार उन्हें बस घूर रहे थे। गलाटा इंडिया के साथ बातचीत में रणबीर कपूर की बहन (Ranbir Kapoor Sister) ने कहा-

    भरत ने थोड़ी पी हुई थी। जब उन्हें पता चला कि वह मेरे डैड से मिलने जा रहे हैं तो डर के चलते उन्हें पसीना आ रहा था। हम सब मुंबई के पियानो बार गए। पूरी शाम मेरे डैड पियानो के बगल में खड़े होकर भरत को घूर रहे थे और कह रहे थे, 'कौन है भाई तू, ऊपर से नीचे देख रहा है।'

    यह भी पढ़ें- Alia Bhatt परिवार में नहीं करतीं पॉलिटिक्स, ननद रिद्धिमा ने Ranbir Kapoor की पत्नी के लिए बांधे तारीफों के पुल

    खबरें और भी

    पहली मुलाकात सिर्फ नजरों से हुईं

    रिद्धिमा के पति भरत ने बताया कि उन पर काफी प्रेशर था, लेकिन कपूर खानदान काफी स्वागत करने वाली है, खासकर घर की महिलाएं। बकौल भरत-

    मैं उनके साथ टेंशन को खत्म करने के काबिल था। पहली मुलाकात में हमने बात नहीं की। बस नजरें मिलाईं।

    शादी से पहले भरत को दिया था कुछ समय

    भरत ने यह भी बताया कि ऋषि कपूर इस शादी के लिए तैयार नहीं थे। रिद्धिमा उनकी इकलौती बेटी थी, इसलिए उन्होंने भरत से कह दिया था कि उन्हें कुछ साल और एक-दूसरे को देख लेना चाहिए और फिर शादी करना चाहिए। बिजनेसमैन ने कहा-

    रिद्धिमा इकलौती बेटी हैं। उन्होंने अपना समय लिया। उन्होंने मुझसे कहा, 'तुम्हारे पास कुछ साल हैं। उसके बाद भी अगर तुम लोगों को लगता है कि तुम तैयार हो तो हम तुम्हारी शादी करा देंगे।'

    बता दें कि रिद्धिमा और भरत ने चार साल डेटिंग के बाद साल 2006 में शादी की थी। दोनों की एक बेटी भी है, जिसका नाम समारा है।

    यह भी पढ़ें- Animal देखने के बाद ऐसा था Ranbir Kapoor की बहन रिद्धिमा का रिएक्शन, भाई के लिए कह दी ये बात