Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 25, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Riddhima Kapoor को आज भी है पिता Rishi Kapoor से जुड़ी इस बात का पछतावा, बोलीं- 'काश मैंने वो...'

    Updated: Thu, 25 Apr 2024 05:18 PM (IST)

    रिद्धिमा कपूर इन दिनों अपने एक इंटरव्यू को लेकर लाइमलाइट में बनी हुई हैं। इस इंटरव्यू में उन्होंने अपने पिता और परिवार से जुड़ी कई बातें शेयर की हैं। र ...और पढ़ें

    रिद्धिमा कपूर ने पिता को लेकर की बात (Photo Credit: Instagram)
    रिद्धिमा कपूर ने पिता को लेकर की बात (Photo Credit: Instagram)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस नीतू कपूर और दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी भी जल्दी एक्टिंग डेब्यू करने वाली हैं। वह 'फैब्यूलस लाइव्स ऑफ बॉलीवुड वाइव्स' के सीजन 3 में दिखाई देने वाली हैं। इस समय रिद्धिमा एक इंटरव्यू को लेकर लाइमलाइट में बनी हुई है। इस इंटरव्यू में उन्होंने अपने परिवार से जुड़े कई किस्से शेयर किये हैं।

    फिर चाहें वो भाभी आलिया को लेकर हो या फिर दिवंगत पिता ऋषि कपूर के बारे में। रिद्धिमा ने पिता ऋषि कपूर से जुड़े एक इमोशनल पल को शेयर किया और बताया कि उन्हें किस एक चीज का पछतावा आज भी है।

    यह भी पढ़ें: Alia Bhatt परिवार में नहीं करतीं पॉलिटिक्स, ननद रिद्धिमा ने Ranbir Kapoor की पत्नी के लिए बांधे तारीफों के पुल

    ऋषि कपूर ने किया था रिद्धिमा को कॉल

    गैलाटा के साथ बातचीत में रिद्धिमा कपूर और उनके पति भरत साहनी ने उनसे जुड़ी कई बातें शेयर की। रिद्धिमा ने बताया कि कैसे दिवंगत अभिनेता ने निधन से दो दिन पहले उन्हें फोन किया था, लेकिन वह उनका फोन नहीं उठा पाई थीं। उन्होंने बताया कि पापा ने मुझे कॉल किया था और वह मिस्ड कॉल अभी भी मेरे फोन में है।

    इसके आगे उन्होंने बताया कि काश मैंने वो कॉल उठा लिया होता। इसके बाद उनसे कोई बात नहीं हो पाई थी, क्योंकि वह अस्पताल में थे। मेरे पास अभी भी उस मिस्ड कॉल का स्क्रीनशॉट है, क्योंकि वह आखिरी बार था, जब उन्होंने कॉल किया था। हालांकि, मैंने उसके बाद उन्हें फोन किया था, लेकिन वह बात नहीं कर पाए थे।

    खबरें और भी

    अंतिम संस्कार में भी नहीं हो पाई थीं शामिल

    बता दें कि अभिनेता ऋषि कपूर का निधन साल 2020 में हुआ था। उस समय पहला लॉकडाउन लगा था और रिद्धिमा दिल्ली में थीं। ऐसे में वह निधन के दो दिन बाद स्पेशल परमिशन के साथ मुंबई पहुंची थीं। रिद्धिमा कपूर को फेसटाइम के जरिए ही दिवंगत अभिनेता की अंतिम यात्रा दिखाई गई थी। 

    यह भी पढ़ें: रणबीर कपूर के घर में Salman Khan मेहमानों को पिला रहे थे शराब, फिर हुआ कुछ ऐसा, ऋषि कपूर बोले 'तू निकल यहां से...'