Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 25, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Alia Bhatt परिवार में नहीं करतीं पॉलिटिक्स, ननद रिद्धिमा ने Ranbir Kapoor की पत्नी के लिए बांधे तारीफों के पुल

    Updated: Thu, 25 Apr 2024 11:45 AM (IST)

    आलिया भट्ट और रणबीर कपूर अक्सर अपने काम को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं। हालांकि इन दिनों एक्ट्रेस की ननद रिद्धिमा कपूर ने उनको लेकर बात की है। रणब ...और पढ़ें

    रणबीर कपूर और आलिया भट्ट (Photo Credit: Instagram)
    रणबीर कपूर और आलिया भट्ट (Photo Credit: Instagram)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट बॉलीवुड के पावर कपल में से एक हैं। दोनों की जोड़ी फैंस को भी काफी पसंद आती है। दोनों स्टार्स एक-दूसरे की फैमिली के भी काफी करीब हैं। आलिया भट्ट अपने ससुराल वालों के साथ काफी अच्छा बॉन्ड शेयर करती हैं। अब हाल ही में एक इंटरव्यू में रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा कपूर ने अपनी भाभी की जमकर तारीफ की है।

    रिद्धिमा कपूर ने गलाटा इंडिया के साथ बातचीत के दौरान बताया है कि आलिया उनके परिवार का एक बड़ा सपोर्ट सिस्टम रही हैं। वह हर बुरे वक्त में हमेशा उनके साथ खड़ी रही हैं।

    यह भी पढ़ें: Alia-Ranbir Anniversary: जवानी से बुढ़ापे तक का साथ... पति रणबीर के लिए आलिया भट्ट ने किया इतना रोमांटिक पोस्ट

    खुशनसीब हैं रणबीर कपूर

    रिद्धिमा कपूर साहनी अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी भाभी आलिया भट्ट की तारीफ करते हुए नजर आती हैं। अब हाल ही में उन्होंने एक इंटरव्यू में भी उनकी जमकर तारीफ की है। रिद्धिमा ने कहा कि वह बहुत प्यारी हैं। उनका गिविंग नेचर है। मेरा भाई खुशनसीब है, जो उसे आलिया एक लाइफ पार्टनर के तौर पर मिलीं। आलिया भी वैसे खुशनसीब हैं।

    कोई पॉलिटिक्स नहीं करती आलिया

    वहीं, इसी इंटरव्यू में रिद्धिमा कपूर के पति भरत साहनी ने भी आलिया के बारे में बात की। उन्होंने कहा कि मुझे आलिया की वाइब काफी पसंद है। वह काफी चिल रहती हैं। कोई पॉलिटिक्स नहीं करतीं, उन्हें गॉसिप करना भी पसंद नहीं है। उनमें और मुझमें काफी सिमिलैरिटी हैं, इसलिए हमारी काफी बनती है।

    बुरे वक्त में साथ थीं आलिया

    वहीं, रिद्धिमा ने आलिया और रणबीर कपूर के रिश्ते की तुलना अपने माता-पिता से की। उन्होंने बताया कि आलिया में ऋषि कपूर जैसे गुण हैं, जबकि रणबीर के गुण नीतू कपूर की याद दिलाते हैं। जब ऋषि कपूर का निधन हुआ, तब आलिया और रणबीर, मां और मेरा पूरा ध्यान रखते थे। वो रोज उनसे मिलने आते थे। हालांकि, उनके जाने के बाद नीतू और रिद्धिमा फिर टूट जाते थे। आलिया फैमिली का एक बड़ा सपोर्ट सिस्टम रही हैं। वह बुरे वक्त में हमेशा साथ रही हैं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: Ranbir Kapoor और आलिया भट्ट ने बेटी राहा संग सीक्रेटली मनाई एनिवर्सरी, पत्नी की गोद में बैठे दिखे एक्टर