Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 14, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Alia-Ranbir Anniversary: जवानी से बुढ़ापे तक का साथ... पति रणबीर के लिए आलिया भट्ट ने किया इतना रोमांटिक पोस्ट

    Updated: Sun, 14 Apr 2024 08:00 PM (IST)

    आलिया भट्ट और रणबीर कपूर (Alia Bhatt Ranbir Kapoor Wedding Anniversary) की आज वेडिंग एनिवर्सरी है। इस खास मौके पर अभिनेत्री ने अपने पति रणबीर के साथ ए ...और पढ़ें

    आलिया भट्ट ने रणबीर कपूर के साथ वेडिंग एनिवर्सरी पर शेयर किया पोस्ट। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
    आलिया भट्ट ने रणबीर कपूर के साथ वेडिंग एनिवर्सरी पर शेयर किया पोस्ट। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. आलिया और रणबीर की शादी को हुए दो साल
    2. पति के लिए आलिया ने सोशल मीडिया पर किया पोस्ट
    3. रणबीर और आलिया की तस्वीर ने इंटरनेट पर लगाई आग

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Ranbir Kapoor and Alia Bhatt Wedding Anniversary: आलिया भट्ट और रणबीर कपूर साल 2022 में शादी के बंधन में बंधे थे। आज उनकी शादी को पूरे दो साल हो गए हैं। इस खास मौके पर आलिया ने अपने पति रणबीर के साथ एक प्यारा पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

    आलिया और रणबीर ने करीब पांच साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद प्राइवेट तरीके से शादी कर ली थी। 14 अप्रैल 2022 को दोनों अपने घर वास्तु में ही शादी के बंधन में बंधे थे। कपल को एक प्यारी सी बेटी भी है, जिसका नाम राहा (Raha Kapoor) है।

    आलिया ने रणबीर को विश की एनिवर्सरी

    आज आलिया और रणबीर की शादी की दूसरी सालगिरह है। एनिमल एक्टर तो सोशल मीडिया पर एक्टिव नहीं हैं, लेकिन आलिया ने अपने लविंग हसबैंड के साथ एक खूबसूरत पोस्ट कर फैंस का दिल खुश कर दिया है। आलिया ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दो तस्वीरें शेयर की हैं, जो उनके रिश्ते को परिभाषित करता है और दिखाता है कि उनका प्यार कितना गहरा है।

    यह भी पढ़ें- Ramayana की शूटिंग के बीच इतनी महंगी गाड़ी में आलिया संग घूमने निकले Ranbir Kapoor, कीमत जान उड़ जाएंगे होश

    बुढ़ापे तक रणबीर का साथ निभाना चाहती हैं आलिया

    एक ब्लैक एंड व्हाइट फोटो में आलिया भट्ट और रणबीर कपूर रोमांटिक अंदाज में कैमरे के लिए पोज दे रहे हैं। सूट-बूट में हैंडसम रणबीर ने अपनी लेडी लव के साथ पोज दिया है, जो व्हाइट ड्रेस में हसीन लग रही हैं। वहीं, दूसरी एक एनिमेटेड फोटो है, जिसमें एक कपल बूढ़ा और खुश होकर डांस करता दिख रहा है। इस तस्वीर के जरिए आलिया ने कहा कि वह जवानी से बुढ़ापे तक एक साथ रहेंगे।

    खबरें और भी

    View this post on Instagram

    A post shared by Alia Bhatt 💛 (@aliaabhatt)

    आलिया भट्ट ने इन खूबसूरत फोटोज को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, "हैप्पी 2। यहां हमारे लिए मेरा प्यार। आज और आज से कई साल बाद।" आलिया के इस पोस्ट पर आयुष्मान खुराना ने हार्ट इमोजी के साथ कमेंट किया है। करिश्मा कपूर ने भी आलिया और रणबीर को शुभकामनाएं दी हैं। वहीं, बाकी सेलेब्स और फैंस भी क्यूट कपल को वेडिंग एनिवर्सरी विश कर रहे हैं।

    यह भी पढ़ें- शादी में Ranbir Kapoor ने साली साहिबा को 'जूता चुराई' में दिये थे 11 करोड़? 'एनिमल' एक्टर ने खोल दिया सच