Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Rishi Kapoor की मौत के बाद शराब पीने लगी थीं Neetu, काम पर लौटीं तो लोगों ने मारे ताने; रहने लगीं नशे में चूर

    Updated: Fri, 08 May 2026 05:00 PM (GMT+05:30)

    'दादी की शादी' में नजर आ रहीं नीतू कपूर (Neetu Kapoor) ने खुलासा किया है कि पति ऋषि कपूर की मौत के बाद उन्हें बहुत ताने मिले थे। ...और पढ़ें

    ऋषि कपूर के निधन के बाद ट्रोल हुईं नीतू कपूर। फोटो क्रेडिट- एक्स

    ऋषि कपूर के निधन के बाद ट्रोल हुईं नीतू कपूर। फोटो क्रेडिट- एक्स

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 30 अप्रैल 2020 को कैंसर से लंबी लड़ाई के बाद अभिनेता ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) का निधन हो गया था। ऋषि कपूर के निधन के बाद उनके परिवार को बड़ा झटका लगा था, खासकर उनकी पत्नी नीतू कपूर (Neetu Kapoor) को।

    नीतू कपूर ने एक हालिया इंटरव्यू में खुलासा किया है कि पति के निधन के बाद वह एकदम टूट गई थीं। लोग उन्हें ताने दे रहे थे। उनकी रातों की नींदें उड़ गई थीं। वह शराब पीने लगी थीं।

    क्यों काम पर लौटी थीं नीतू कपूर?

    दरअसल, ऋषि कपूर के निधन के बाद ही नीतू कपूर काम पर लौट गई थीं। उस वक्त वह खुद को बिजी रखना चाहती थीं, ताकि इस दर्द से उबर सकें। लेकिन लोगों ने उन्हें ताने दिए। अब सोहा अली खान के साथ बातचीत में नीतू कपूर ने उस फेज के बारे में बात की है।

    Neetu Kapoor

    उन्होंने कहा, "मैंने बस काम करना शुरू ही किया था। उनका निधन हो गया और मैंने ‘जुग जुग जियो’ की। मैं काम पर इसलिए गई थी ताकि मेरा आत्मविश्वास वापस आ सके। मेरी हालत बहुत खराब थी और जब लोग कहते थे कि अरे, उनका निधन हो गया और यह तुरंत काम पर जुट गई’, तो मुझे बहुत दुख होता था। यह बहुत बुरा था लेकिन उन्हें यह नहीं पता कि मैंने ऐसा क्यों किया। मुझे आपको बताना होगा कि मेरे साथ क्या हुआ था।"

    शराब पीने लगी थीं नीतू कपूर

    नीतू कपूर ने बताया कि पति के निधन के उस दर्द को भुलाने के लिए उन्होंने शराब का सहारा लेना शुरू कर दिया। उन्हें बिना पिए नींद भी नहीं आती थी। एक्ट्रेस ने कहा, "जब उनका निधन हुआ, तो मैं एक-दो महीने तक सो नहीं पाई और मैंने शराब पीना शुरू कर दिया। मैं शराब पीना शुरू कर देती थी और फिर बिना शराब पिए सो ही नहीं पाती थी। मुझे अपने दिमाग को सुन्न करके सोना था। मुझे खुद से ही नफरत हो गई थी।"

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- 'Dadi Ki Shaadi' में नीतू कपूर और रिद्धिमा के साथ नजर आएंगे Kapil Sharma, कब रिलीज होगी फिल्म?

    Neetu and Rishi

    डॉक्टर से करना पड़ गया था कंसल्ट

    नीतू कपूर ने आगे कहा, "मैंने अपनी डॉक्टर को फोन किया और उनसे मदद मांगी तो उन्होंने मुझे एक गायनेकोलॉजिस्ट से मिलवाया, जो रात को लगभग 11 बजे मेरे घर आती थीं, मुझे इंजेक्शन लगाती थीं और मुझे सुला देती थीं। जब तक मैं सो नहीं जाती थी, वह वहीं बैठी रहती थीं। वह मेरे स्टाफ से कहती थीं कि वे मुझ पर नजर रखें।

    ऐसा 10 दिनों तक चलता रहा और 11वें या 12वें दिन, मैंने उन्हें फोन किया और कहा कि 'मैं अब ठीक हूं और मैं आगे बढ़ सकती हूं लेकिन मुझे इस सबसे बाहर निकलना था। मैंने करण (करण जौहर) से बात की और उन्होंने मुझसे काम पर वापस लौटने को कहा।"

    यह भी पढ़ें- Daadi Ki Shaadi देखकर रिद्धिमा के मुरीद हुए आमिर खान, कहा- 'रणबीर से बेहतर'; 45 की उम्र में एक्ट्रेस का डेब्यू