Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Neetu Kapoor ने ऋषि कपूर के लिए रखे कई सारे व्रत, फिल्में न चलने पर मंदिरों और गुरुद्वारे जाकर की पूजा

    Updated: Sat, 09 May 2026 01:50 PM (IST)

    नीतू कपूर ने सोहा अली खान के पॉडकास्ट में ऋषि कपूर के साथ अपने 40 साल के वैवाहिक जीवन के बारे में कई खुलासे किए। उन्होंने बताया कि कैसे ऋषि कपूर को खु ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। नीतू कपूर (Neetu Kapoor) और ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) की मैरिड लाइफ 40 सालों तक चलीं। दोनों ने 22 जनवरी, 1980 में शादी की थी। इस शादी से उन्हें दो बच्चे रिद्धिमा कपूर साहनी और रणबीर कपूर हैं।

    ऋषि कपूर के इर्द-गिर्द थी नीतू की जिंदगी

    नीतू ने बताया कि जब वह महज 14 या 15 साल की थीं, तब ऋषि कपूर से उनका रिश्ता जुड़ गया था। वह उन्हीं के साथ बढ़ी हुईं। हाल ही में एक बातचीत में उन्होंने बताया कि कैसे उनका पूरा जीवन ऋषि कपूर के ही इर्द-गिर्द घूमता था।

    Neetu

    हाल ही में सोहा अली खान के पॉडकास्ट 'ऑल अबाउट हर' में नीतू कपूर ने बताया कि वह कैसे हमेशा ऋषि कपूर को खुश रखने की कोशिश करती थीं।

    यह भी पढ़ें- आशिकों के दिलों को कचोट कर रख देता है Rishi Kapoor का ये गाना, आज भी बना हुआ कल्ट; कुमार सानू ने दी थी आवाज

    ऋषि कपूर के साथ ही बड़ी हुई थीं नीतू

    अभिनेत्री ने बताया, "मैं उनसे 14-15 साल की उम्र में मिली थी, इसलिए कह सकते हैं कि मैं उनके साथ ही पली-बढ़ी। वह मुझे बाहर ले जाते थे। उन्होंने मुझे दुनिया दिखाई। वह मुझे डिस्कोथेक ले जाते थे। उन्होंने मुझे शराब पीना सिखाया। मैंने दुनिया नहीं देखी थी। शायद मैं उनसे बहुत डरती थी और मैं हमेशा उन्हें खुश रखने की कोशिश करती थी।"

    नीतू ने बताया कि जब ऋषि की फिल्में नहीं चलती थीं, तो मैं तरह-तरह के व्रत रखती थी, मंदिरों, गुरुद्वारों और गिरजाघरों में जाती थी। पता नहीं मैंने अपनी जिंदगी में कितनी नौवेनाएं ( ईसाई धर्म में नौ दिनों तक लगातार की जाने वाली विशेष प्रार्थना) की होंगी ताकि उनकी फिल्में चल सकें।

    खबरें और भी

    Neetu (2)

    शुरुआत से बेहद भोली थीं नीतू

    मैं उन्हें दुखी या परेशान नहीं देख सकती थी। यही मेरी जिंदगी थी और बहुत ही भोली-भाली जिंदगी थी। आज जब मैं पीछे मुड़कर देखती हूं, तो मुझे एहसास होता है कि मैं कितनी इनोसेंट थी। मैंने जिंदगी को बस वैसे ही जी लिया जैसे वो मेरे सामने आई।

    इसके अलावा, नीतू कपूर ने ऋषि कपूर के साथ अपने लगातार झगड़ों के बारे में खुलकर बात की। नीतू ने बताया कि उनकी और ऋषि कपूर की लड़ाई कभी-कभी कोल्ड वॉर में बदल जाती थी और दोनों महीनों तक बात नहीं करते थे। नीतू ने बताया कि अक्सर उन्हें अपनी बात कहना मुश्किल लगता था क्योंकि 'हम तुम' अभिनेता उनकी बात नहीं सुनते थे। इस वजह से वह चुप हो जाती थीं जब तक कि ऋषि कपूर उनसे सुलह नहीं कर लेते थे।

    यह भी पढ़ें- Rishi Kapoor की मौत के बाद शराब पीने लगी थीं Neetu, काम पर लौटीं तो लोगों ने मारे ताने; रहने लगीं नशे में चूर