Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 14, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'मैं प्रेग्नेंट हूं...', Neha Dhupia के बताते ही मेकर्स ने किया था शो से बाहर, एक्ट्रेस ने खोले इंडस्ट्री के राज

    Updated: Thu, 14 Mar 2024 03:42 PM (IST)

    नेहा धूपिया बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री हैं। उन्होंने बिना किसी गॉड फादर के बी टाउन में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। आज सालों बाद उन्होंने इंडस्ट्री ...और पढ़ें

    नेहा धूपिया ने किए कई खुलासे (Photo Credit: Instagram)
    नेहा धूपिया ने किए कई खुलासे (Photo Credit: Instagram)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा धूपिया अक्सर किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं। कभी उनका शो 'नो फिल्टर नेहा' लाइमलाइट में रहता है, तो कभी वह अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर चर्चा में आ जाती हैं। अब एक बार फिर एक्ट्रेस सुर्खियों में बनी हुई हैं।

    हाल ही में नेहा धूपिया ने एक इंटरव्यू में बताया है कि कैसे उन्हें कास्टिंग के दौरान चुनौतियों का सामना करना पड़ा था। सिर्फ लुक की वजह से ही नहीं, बल्कि वजन कम न करने की वजह से भी उन्हें काम से निकाला गया था।

    यह भी पढ़ें: Neha Dhupia ने कार्तिक आर्यन के डेटिंग सीक्रेट्स का किया खुलासा बोलीं- 'अकेले रहने की आदत नहीं'

    नेहा धूपिया ने किए कई खुलासे

    हाल ही में जूम के साथ एक बातचीत के दौरान एक्ट्रेस ने बताया कि जब वो इंडस्ट्री में शामिल हुईं, तो एक स्टीरियोटाइप था कि महिलाओं को फिट होना जरूरी है। ऐसे में अगर आप उस सांचे में फिट नहीं होते, तो आप बहुत अच्छे नहीं हैं।

    इसके आगे एक्ट्रेस ने कहा

    अब, हर कोई इतना अलग है, कास्टिंग बहुत अलग है, लेकिन आप यह जानते हैं कि चीजें अभी भी होती हैं। मुझे शार्प फेस कट होने की वजह से फिल्मों से निकाल दिया गया। यहां तक कि कुछ मेकर्स चाहते थे कि मैं 7 से 10 किलो वजन भी कम करूं, लेकिन मैं ये नहीं चाहती थी, क्योंकि मुझे लगता था कि मैं फिट हूं। इस वजह से भी मुझे एक प्रोजेक्ट से निकाल दिया गया था।

    प्रेग्नेंसी की वजह से किया गया आउट

    इसके आगे नेहा ने बताया कि जब मैं प्रेग्नेंट थी, तो मुझे उस शो से निकाल दिया गया था, जिसके शूट होने की अगले 8 महीनों तक कोई खबर नहीं थी। जब मैंने जाकर उन्हें बताया कि मैं प्रेग्नेंट हूं और बताया कि वे 8 महीने तक शूटिंग नहीं कर रहे हैं, तो उन्होंने बस इतना कहा कि नहीं, हम आपके साथ काम नहीं करना चाहते। मैं उन लोगों के बारे में बात कर रही हूं, जिन्होंने अनुचित बातें कही और की, लेकिन अब मैं ठीक हूं उस समय, यह आपको परेशान करता है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: बॉलीवुड की इन अभिनेत्रियों ने अपनी प्रेग्नेंसी में भी फिल्मों में किया काम, एक ने तो 8वें महीने में भी शूट की फिल्म