Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 30, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    विदेश में पति Angad Bedi के साथ कोजी हुईं 44 साल की Neha Dhupia, कुछ ऐसा रहा एक्ट्रेस का बर्थडे वीक

    Updated: Fri, 30 Aug 2024 02:11 PM (IST)

    Neha Dhupia काम से ब्रेक लेकर अपने परिवार के साथ छुट्टियां मनाने के लिए मालदीव गई थीं। हाल ही में वह 44 साल क हुईं और उन्होंने मालदीव में ही अपना बर्थ ...और पढ़ें

    नेहा धूपिया ने मालदीव वेकेशन से शेयर कीं फोटोज। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
    नेहा धूपिया ने मालदीव वेकेशन से शेयर कीं फोटोज। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. 27 अगस्त को 44 साल की हुईं नेहा धूपिया
    2. बर्थडे वीक में फैमिली संग मनाई छुट्टियां
    3. नेहा धूपिया ने फैमिली मोमेंट किया शेयर

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। नेहा धूपिया और अंगद बेदी बी-टाउन के पावर कपल में से एक हैं। दोनों अक्सर एक-दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करते हुए नजर आते हैं और सोशल मीडिया पर भी अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ी चीजें फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपना 44वां जन्मदिन परिवार के साथ मालदीव में सेलिब्रेट किया है।

    अब नेहा धूपिया ने अपने बर्थडे वीक और परिवार के साथ इस वेकेशन की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। इन फोटोज में नेहा अपने पति के साथ कोजी पोज देते हुए नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस का यह पोस्ट उनके फैंस को भी काफी पसंद आ रहा है और वह जमकर इस पर रिएक्ट कर रहे हैं।

    मालदीव में नेहा ने मनाई छुट्टियां

    नेहा धूपिया ने अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर मालदीव वेकेशन की काफी सारी फोटोज शेयर की हैं। पहली फोटो में वह पति और एक्टर अंगद के साथ कोजी पोज देते हुए नजर आ रही हैं। वहीं, दूसरी तस्वीर में एक्ट्रेस बेटी मेहर के साथ पूल में पोज देते हुए दिखाई दे रही हैं।

    यह भी पढ़ें- '22 सालों से कर रही हूं संघर्ष', हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में काम न मिलने पर छलका नेहा धूपिया का दर्द

    बिकिनी में कातिलाना लगीं नेहा धूपिया

    इसके अलावा बैड न्यूज एक्ट्रेस नेहा धूपिया कई अन्य तस्वीरों में अपने परिवार के अन्य लोगों के साथ पोज दे रही हैं। इस दौरान ब्लैक बिकिनी में एक्ट्रेस का कातिलाना अंदाज लोगों को काफी पसंद आ रहा है। इन फोटोज को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, "क्योंकि बाकी चीजें अभी लिखी हुई नहीं हैं। इसे महसूस करो, जीयो, प्यार करो।"

    खबरें और भी

    View this post on Instagram

    A post shared by Neha Dhupia (@nehadhupia)

    फैंस ने लुटाया प्यार

    एक्ट्रेस की इन फोटोज पर उनके दोस्त और फैंस भी प्यार लुटाते हुए नजर आ रहे हैं। फरहान अख्तर की पत्नी और एक्ट्रेस शिबानी दांडेकर ने नेहा की पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा कि मुझे यह बहुत पसंद आया। क्या मैजिकल जन्मदिन है। सबा पटौदी ने दिल वाले इमोजी शेयर किए। वहीं, एक्ट्रेस के एक फैन ने लिखा कि ब्यूटीफुल।

    यह भी पढ़ें- Neha Dhupia ने शेयर किया 'बैड न्यूज' के सेट से BTS वीडियो, Vicky Kaushal के साथ मस्ती करते नजर आईं एक्ट्रेस