Ba***ds Of Bollywood के राइटर ने सीजन 2 को लेकर दिया बड़ा अपडेट, नेटफ्लिक्स पर दोबारा लौटेगी सीरीज
शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की निर्देशित वेब सीरीज 'बैड्स ऑफ बॉलीवुड' के दूसरे सीजन को लेकर बड़ा अपडेट आया है।

बैड्स ऑफ बॉलीवुड का सीजन 2
HighLights
'बैड्स ऑफ बॉलीवुड' के दूसरे सीजन पर चर्चा जारी
राइटर बिलाल सिद्दीकी ने दी जानकारी
नेटफ्लिक्स और रेड चिलीज एंटरटेनमेंट कर रहे बातचीत
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। शाह रुख खान (Shah Rukh Khan) के बेटे आर्यन (Aaryan Khan) ने बैड्स ऑफ बॉलीवुड (Ba***ds Of Bollywood) के जरिए एक डायरेक्टर के तौर पर डेब्यू किया। लोगों को ये सीरीज बहुत पसंद आई और इसके किरदार भी खूब चर्चा में रहे।
इसी के बाद से इस तरह की खबर आने लगी कि 'बैड्स ऑफ बॉलीवुड' का दूसरा सीजन भी आएगा। अब हम आपके लिए इस पर अपडेट लेकर आए हैं।
राइटर बिलाल सिद्दीकी ने बताया है कि नेटफ्लिक्स और शाह रुख खान की रेड चिलीज एंटरटेनमेंट इस पॉपुलर सीरीज के दूसरे सीजन के बारे में बातचीत कर रहे हैं, हालांकि अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।
बिलाल सिद्दीकी ने लिखी थी कहानी
सिद्दीकी, जिन्हें हाल ही में 'आवारापन 2' से बड़ी कामयाबी मिली है ने आर्यन खान और मानव चौहान के साथ मिलकर 'बैड्स ऑफ बॉलीवुड' लिखी थी। यह नेटफ्लिक्स सीरीज आर्यन के डायरेक्शन में बनी उनकी पहली सीरीज के तौर पर रिलीज हुई। इसमें हिंदी फिल्म इंडस्ट्री, सेलिब्रिटी कल्चर और बॉलीवुड से जुड़े सिस्टम पर व्यंग्य किया गया था।

रेड चिलीज के साथ चल रही है बातचीत
दूसरे सीजन की संभावना के बारे में बात करते हुए सिद्दीकी ने एनटीवी को बताया,'मुझे भी यही उम्मीद है। रेड चिलीज और नेटफ्लिक्स के बीच बातचीत चल रही है, इसलिए कुछ ऐसी बातें हैं जिन पर वे पहले चर्चा करना चाहते हैं।
आप तो जानते ही हैं कि यह सब कैसे होता है। मुझे भी यही उम्मीद है। यह बहुत रोमांचक है। हमने पहला सीजन बहुत शानदार बनाया था और हम इसे दोबारा करने में भी खुश होंगे।'
हालांकि बातचीत चल रही है, लेकिन सिद्दीकी ने इस बात की पुष्टि नहीं की कि सीजन 2 को आधिकारिक तौर पर मंजूरी मिल गई है। फिर भी, उनकी बातों से ऐसा लगता है कि 'बैड्स ऑफ बॉलीवुड' की दुनिया में वापसी की संभावना काफी हद तक बनी हुई है।
