राम चरण स्टारर 'Peddi' के मेकर्स ने फैंस को दिया बड़ा सरप्राइज, फिल्म में जोड़ गए 5 मिनट 56 सेकंड के नए सीन्स
राम चरण और जान्हवी कपूर की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'पेद्दी' ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई की है और यह साउथ इंडिया की नंबर 1 फिल्म बन गई है। ...और पढ़ें

HighLights
'पेद्दी' बनी साउथ इंडिया की नंबर 1 कमाई वाली फिल्म
फिल्म में 5 मिनट 56 सेकंड के नए सीन्स जोड़े गए
एक्सटेंडेड कट से दर्शक दोबारा थिएटर आने को उत्साहित
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। राम चरण, जान्हवी कपूर की फिल्म 'पेद्दी' (Peddi) दुनिया भर के सिनेमाघरों में धमाकेदार परफॉर्म कर रही है। एक ऐतिहासिक ओपनिंग दर्ज करने के बाद, यह फिल्म इस साल की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में से एक बन गई है। पेद्दी हर गुजरते दिन के साथ बॉक्स ऑफिस पर नए रिकॉर्ड बना रही है।
फिल्म में जोड़े गए नए सीन्स
इसी के साथ पेद्दी साउथ इंडिया की नंबर 1 सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई। इसी के साथ फैंस को सरप्राइज देते हुए मेकर्स ने बताया कि कल से थिएटर्स में चल रहे फिल्म के वर्जन में 5 मिनट और 56 सेकंड के बिल्कुल नए सीन्स जोड़े जाएंगे। इस एक्सटेंडेड कट के साथ, दर्शक बड़े पर्दे पर 'पेद्दि' के एक और भी ग्रैंड और शानदार एक्सपीरियंस की उम्मीद कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें- Peddi Box Office: नोट छापने की मशीन बनी 'पेद्दी', सोमवार को फिल्म पर हुई धनवर्षा; चौंकाने वाली है कमाई
इस अपडेट को शेयर करते हुए मेकर्स ने लिखा, “#Peddi का एक्सपीरियंस अब और भी बेहतर होने जा रहा है। कल से सिनेमाघरों में 5 मिनट 56 सेकंड के नए सीन्स जोड़े जाएंगे।”
क्या वाकई दोबारा थिएटर आएंगे लोग?
इस तरह फिल्म में 5 मिनट और 56 सेकंड के नए सीन्स का जुड़ना बड़े पर्दे के इस एक्सपीरियंस को और भी मजेदार बनाने वाला है। यह फैंस को दोबारा थिएटर खींच लाने की एक और बड़ी वजह देगा, क्योंकि यह ब्लॉकबस्टर फिल्म बॉक्स ऑफिस पर और भी बड़े रिकॉर्ड्स बनाने की तरफ बढ़ रही है।
बुची बाबू सना द्वारा लिखित और निर्देशित 'पेद्दि' में राम चरण के साथ शिव राजकुमार, जान्हवी कपूर, दिव्येंदु शर्मा और जगपति बाबू जैसे दमदार कलाकार लीड रोल्स में हैं। 'धुरंधर', 'धुरंधर द रिवेंज' और 'राजा शिवाजी' की शानदार कामयाबी के बाद, 'पेद्दि' को नॉर्थ इंडिया में अच्छी पहचान मिली। यह फिल्म 4 जून 2026 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।