Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Peddi Box Office: नोट छापने की मशीन बनी 'पेद्दी', सोमवार को फिल्म पर हुई धनवर्षा; चौंकाने वाली है कमाई

    Updated: Tue, 16 Jun 2026 08:23 AM (GMT+05:30)

    Ram Charan की 'पेद्दी' ने Box Office पर 12 दिन पूरे कर लिये हैं, इस बीच फिल्म भारत के साथ-साथ दुनियाभर में भी जबरदस्त प्रदर्शन कर रही है। ...और पढ़ें

    पेद्दी वर्ल्डवाइड कलेक्शन डे 12

    पेद्दी वर्ल्डवाइड कलेक्शन डे 12

    HighLights

    1. 'पेद्दी' वर्ल्डवाइड कलेक्शन डे 12

    2. दुनियाभर में राम चरण की 'पेद्दी' ने किया शानदार कलेक्शन

    3. 12 दिन में 'पेद्दी' ने छापे करोड़ों

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। राम चरण स्टारर स्पोर्ट्स ड्रामा 'पेद्दी' 4 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। पहले दिन से ही फिल्म शानदार कलेक्शन कर रही है। भारत के साथ-साथ फिल्म दुनियाभर में अच्छा कलेक्शन कर रही है। आइए जानते हैं 12 दिनों में फिल्म ने दुनियाभर में कितना कलेक्शन किया?

    'पेद्दी' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 12

    राम चरण स्टारर 'पेद्दी' (Peddi) ने 4 जून को सिनेमाघरों में दस्तक दी और तब से ही फिल्म Box Office पर जबरदस्त प्रदर्शन कर रही है। फिल्म ने पेड़ प्रीव्यू में 18.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन करने के बाद पहले दिन 51 करोड़ रुपये का जबरदस्त कलेक्शन किया। वहीं अब 11 दिनों बाद भले ही फिल्म की कमाई सिंगल डिजीट में हो रही हो लेकिन इसके बावजूद फिल्म ने सिनेमाघरों में जबरदस्त नोट छापे हैं।

    Peddi (3)

    यह भी पढ़ें- Peddi Worldwide Collection: दुनियाभर में 'पेद्दी' का भौकाल, 10 दिनों में ही वसूल लिया मोटा बजट; कमाई धुआंधार

    सैकनिल्क के मुताबिक 12 वें दिन यानी सोमवार को फिल्म ने 4.10 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया और इसी के साथ फिल्म का 12 दिनों का घरेलू कलेक्शन 220.10 करोड़ रुपये हो गया। ग्रॉस इंडिया कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने 260.96 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।

    वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने दुनियाभर में 312.81 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन कर लिया है। यानी स्पोर्ट्स ड्रामा (Sports Drama) ने 12 दिनों में 300 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है।

    पेद्दी डे 12 कलेक्शन- 4.10 करोड़ रुपये

    नेट इंडिया कलेक्शन- 220.10 करोड़ रुपये

    वर्ल्डवाइड कलेक्शन- 312.81 करोड़ रुपये

    ram charan (2)

    'पेद्दी' के बारे में

    'पेद्दी' एक 2026 भारतीय तेलुगु भाषा की स्पोर्ट्स एक्शन ड्रामा फिल्म है। जिसे बुची बाबू सना ने लिखा और निर्देशित किया है। वृद्धि सिनेमाज के तहत वेंकट सतीश किलारू द्वारा निर्मित और आईवीवाई एंटरटेनमेंट के तहत ईशान सक्सेना द्वारा सह-निर्मित और माइथ्री मूवी मेकर्स और सुकुमार राइटिंग्स द्वारा प्रस्तुत, इसमें जाह्नवी कपूर, शिवा राजकुमार, जगपति बाबू, दिव्येंदु और बोमन ईरानी के साथ राम चरण मुख्य भूमिका में हैं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Peddi Worldwide Collection: दुनियाभर के Box Office पर राज कर रही 'पेद्दी', Ram Charan की फिल्म ने छापे करोड़ों