Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Peddi Worldwide Collection: दुनियाभर के Box Office पर राज कर रही 'पेद्दी', Ram Charan की फिल्म ने छापे करोड़ों

    Updated: Mon, 15 Jun 2026 08:02 AM (IST)

    4 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली स्पोर्ट्स ड्रामा 'पेद्दी' भारत के साथ-साथ दुनियाभर में भी जबरदस्त प्रदर्शन कर रही है। ...और पढ़ें

    वीकेंड पर 'पेद्दी' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल

    वीकेंड पर 'पेद्दी' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल

    HighLights

    1. वीकेंड पर 'पेद्दी' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल

    2. 'पेद्दी' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 11

    3. 4 जून को रिलीज हुई राम चरण की स्पोर्ट्स ड्रामा

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। राम चरण और जाह्नवी कपूर स्टारर 'पेद्दी' ने 4 जून को सिनेमाघरों में दस्तक दी। फिल्म ने पहले ही दिन 51 करोड़ रुपये की ओपनिंग की और पहले वीकेंड पर जबरदस्त कलेक्शन किया है।

    बॉक्स ऑफिस (Box office) पर दो हफ्तों बाद भी पेद्दी की कमाई की रफ्तार जारी है। आइए जानते हैं 11वें दिन दुनियाभर में पेद्दी ने कितनी कमाई की?

    पेद्दी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 11 (Peddi Box office Collection)

    सैकनिल्क के मुताबिक, पेड प्रीव्यू में 18.50 करोड़ कमाने वाली पेद्दी (Peddi) ने पहले दिन 51 करोड़ रुपये कमाए और उसके बाद पांच दिनों तक डबल डिजीट में कमाई की। 11वें दिन यानी रविवार कोफिल्म का कलेक्शन 9.20 करोड़ रुपये रहा। इसी के साथ फिल्म नेट इंडिया कलेक्शन 216 करोड़ रुपये हो गया है वहीं इंडिया ग्रॉस कलेक्शन 256.23 करोड़ रुपये।

    यह भी पढ़ें- Peddi Worldwide Collection: 9वें दिन बुलेट ट्रेन की स्पीड से दौड़ी 'पेद्दी', शुक्रवार को जमकर मूवी पर बरसे नोट

    दुनियाभर में छापे करोड़ों

    वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने 10 दिनों में ही 300 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है और अब यह 400 करोड़ का आंकड़ा छूने की तरफ बढ़ रही है। 10वें दिन फिल्म का ग्लोबल कलेक्शन 378 करोड़ रुपये हो गया है वहीं 11वें दिन यह 400 करोड़ करोड़ रुपये के करीब पहुंच गई है। फिल्म का ओवरसीज कलेक्शन 0.75 करोड़ रुपये हुआ है।

    पेद्दी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 11- 9.20 करोड़ रुपये

    पेद्दी नेट इंडिया कलेक्शन- 216 करोड़ रुपये

    पेद्दी वर्ल्डवाइड कलेक्शन- 400 करोड़ रुपये (लगभग)

    peddi (2)

    'पेद्दी' के बारे में

    पेड्डी एक 2026 भारतीय तेलुगु भाषा की स्पोर्ट्स एक्शन ड्रामा फिल्म है। जिसे बुची बाबू सना ने लिखा और निर्देशित किया है। फिल्म में राम चरण के साथ जाह्नवी कपूर, शिवा राजकुमार, जगपति बाबू, दिव्येंदु और बोमन ईरानी भी अहम किरदारों में हैं।

    फिल्म में जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) के कुछ सीन्स को लेकर चल रहे विवाद के बीच पेद्दी को दर्शकों का सपोर्ट मिल रहा है। डायरेक्टर ने विवाद के बाद फिल्म से वो सीन हटा दिए हैं वहीं जाह्नवी की ओर से किसी तरह का बयान सामने नहीं आया है। इन सबके इतर फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Peddi Worldwide Collection: दुनियाभर में 'पेद्दी' का भौकाल, 10 दिनों में ही वसूल लिया मोटा बजट; कमाई धुआंधार