Peddi Worldwide Collection: 9वें दिन बुलेट ट्रेन की स्पीड से दौड़ी 'पेद्दी', शुक्रवार को जमकर मूवी पर बरसे नोट
राम चरण की फिल्म पेद्दी की दुनियाभर में शानदार कमाई हो रही है। महज 7 दिनों में 300 करोड़ कमाने के बाद अब यह फिल्म 9वें दिन में 400 करोड़ के क्लब में एंट ...और पढ़ें

पेद्दी वर्ल्डवाइड कलेक्शन डे-9/ फोटो- Instagram
HighLights
दुनियाभर में पेद्दी ने किया 350 करोड़ का आंकड़ा पार
9 दिनों के अंदर ही फिल्म ने निकाला बजट
साउथ सिनेमा में 2026 की सबसे कमाऊ फिल्म
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। राम चरण (Ram Charan) की 4 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म 'पेद्दी' बॉक्स ऑफिस पर लगातार कमाल कर रही है। इंडिया में भले ही मूवी की स्पीड धीमी पड़ी हो, लेकिन दुनियाभर में इसे थिएटर्स में भर-भरकर ऑडियंस मिल रही है।
यही वजह है कि पैन इंडिया रिलीज स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म 'पेद्दी' वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर महज 9 दिनों के अंदर ही 350 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है और अब यह 400 करोड़ की तरफ कदम बढ़ा रही है। शुक्रवार को मूवी ने कुल कितने करोड़ का वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर बिजनेस किया है, नीचे आर्टिकल में पढ़ें आंकड़े:
शुक्रवार को 'पेद्दी' ने 400 करोड़ की तरफ बढ़ाए कदम
राम चरण और जाह्नवी कपूर की फिल्म 'पेद्दी' रिलीज के साथ ही एक्ट्रेस के सीन्स को लेकर विवादों में फंस गई थी। हालांकि, कंट्रोवर्सी के बाद भी मूवी की रफ्तार दुनियाभर में बॉक्स ऑफिस पर कम नहीं हुई है। 8 दिनों में 345 करोड़ के आसपास की कमाई करने वाली मूवी का 9वें दिन का वर्ल्डवाइड बिजनेस बेहद शानदार है।
स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म के मेकर्स 'वृद्धि सिनेमाज' ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर फिल्म के वर्ल्डवाइड कलेक्शन के आंकड़े शेयर किए हैं। महज 9 दिनों के अंदर ही राम चरण की 'पेद्दी' ने दुनियाभर में 366 करोड़ रुपए कमा लिए हैं। अब मूवी को 400 करोड़ के क्लब में शामिल होने के लिए सिर्फ 34 करोड़ का बिजनेस और करना है।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- Peddi OTT Release: बॉक्स ऑफिस पर सुनामी लाने के बाद 'पेद्दी' इस प्लेटफॉर्म पर देगी दस्तक, कब देख पाएंगे फिल्म?

'पेद्दी' ने रिकवर किया बजट
बुची बाबू के निर्देशन में बनी यह तेलुगु फिल्म न सिर्फ दुनियाभर में अच्छा बिजनेस कर रही है, बल्कि 2026 में रिलीज साउथ फिल्मों में भी सबसे अधिक कमाई करने वाली मूवी बनी है। पेद्दी का रिस्पांस विदेशों में सबसे अच्छा नॉर्थ अमेरिका में है, जहां इस फिल्म की कुल कमाई लगभग 3.14 मिलियन डॉलर (26.2 करोड़) की हुई है। 350 करोड़ के बजट में बनी फिल्म ने मूवी पर लगे पैसे तो रिकवर कर लिए है, लेकिन अब फिल्म कितना प्रॉफिट बनाती है, यह देखना दिलचस्प होगा।

ओवरसीज मार्केट में फिल्म का कलेक्शन 46 करोड़ के आसपास का हुआ है। 'बंदर' और 'है जवानी तो इश्क होना है' को मूवी ने आगे नहीं निकलने दिया, लेकिन अब 'भारत भाग्य विधाता', 'मैं वापस आऊंगा' मूवी के रास्ते का रोड़ा बन गई है।