Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Peddi OTT Release: बॉक्स ऑफिस पर सुनामी लाने के बाद 'पेद्दी' इस प्लेटफॉर्म पर देगी दस्तक, कब देख पाएंगे फिल्म?

    Updated: Fri, 12 Jun 2026 01:25 PM (IST)

    राम चरण की फिल्म 'पेद्दी' बॉक्स ऑफिस पर लगातार अच्छा बिजनेस कर रही है, लेकिन इस बीच ही मूवी कौन से OTT प्लेटफॉर्म पर कब तक रिलीज होगी, इसकी अपडेट सामन ...और पढ़ें

    OTT पर कब तक दस्तक देगी 'पेद्दी'/ फोटो- Youtube

    OTT पर कब तक दस्तक देगी 'पेद्दी'/ फोटो- Youtube

    HighLights

    1. कब तक OTT प्लेटफॉर्म पर दस्तक देगी 'पेद्दी'?

    2. सिनेमाघरों के बाद इस OTT पर आएगी 'पेद्दी'

    3. बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाएगी पेद्दी

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 'धुरंधर 2' के बाद साल 2026 की सबसे बड़ी पैन इंडिया रिलीज फिल्म 'पेद्दी' इस वक्त बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है। एक तरफ जहां घरेलू बॉक्स ऑफिस पर मूवी 200 करोड़ के कलेक्शन की तरफ बढ़ रही है, तो वहीं दूसरी तरफ दुनियाभर में 'पेद्दी' को काफी प्यार मिल रहा है।

    सिनेमाघरों में 4 जुलाई को रिलीज हुई राम चरण की स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म कब तक OTT प्लेटफॉर्म पर दस्तक देगी, इसकी डिटेल्स सामने आ चुकी हैं।

    सिनेमाघरों के बाद इस OTT प्लेटफॉर्म पर आएगी 'पेद्दी'

    GQ मैगजीन की रिपोर्ट के मुताबिक, सिनेमाघरों में धूम-धड़ाका करने वाली 'पेद्दी' ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स (Netflix) पर रिलीज होगी। जिसका हिंट बुची बाबू के निर्देशन में बनी इस मूवी के ओपनिंग क्रेडिट सीन में ही मेकर्स ने दे दिया था। नेटफ्लिक्स फिल्म का स्ट्रीमिंग पार्टनर है। अमूमन कोई भी बड़ी फिल्म जब सिनेमाघरों में आती है, तो वह 8 से 10 हफ्तों के बीच में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज कर दी जाती है।

    ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि राम चरण (Ram Charan) और जाह्ववी कपूर स्टारर स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म 16 जुलाई से 30 जुलाई के बीच ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज की जा सकती है। हालांकि, ओटीटी रिलीज की तारीख को लेकर मेकर्स की तरफ से अभी तक कोई ऑफिशियल घोषणा नहीं की गई है।

    यह भी पढ़ें- Peddi Worldwide Collection: दुनियाभर में 'पेद्दी' का स्वैग, 8 दिनों में हुआ गजब का कलेक्शन; बदला पूरा गेम

    peddi 1

    क्या है राम चरण की पेद्दी की कहानी?

    राम चरण की पैन इंडिया रिलीज फिल्म 'पेद्दी' की कहानी की बात करें तो यह फिल्म एक हाई स्किल गांव के लड़के की है, जो अपनी आजीविका के लिए लोकल क्रिकेट और कुश्ती करता है। अपने गुमनाम हो चुके होमटाउन को दुनियाभर में पहचान दिलाने के लिए 'पेद्दी' नेशनल रेसलिंग चैंपियनशिप में हिस्सा लेता है। हालांकि, कुछ लोगों की जलन के कारण उसके सपने टूटने लगते हैं, लेकिन इसके बावजूद वह हार नहीं मानता है।

    खबरें और भी

    peddi movie

    स्पोर्ट्स प्लेयर और गांव का नाम रोशन करने के जुनून को दिखाती 'पेद्दी' में जाह्नवी कपूर ने 'अचियम्मा' का किरदार निभाया है। जिस तरह से निर्देशक ने फिल्म में जाह्नवी के किरदार को प्रेजेंट किया था, उससे फैंस में खासी नाराजगी थी। मूवी में राम चरण और जाह्नवी कपूर के अलावा शिवा राजकुमार, जगपति बाबू, दिव्येंदु शर्मा, बमन ईरानी और रवि किशन ने भी अहम भूमिका निभाई है।

    यह भी पढ़ें- Peddi Box Office Collection Day 8: पेद्दी ने आठवें दिन छुड़ाए 'भूत बंगला' के पसीने, वीकेंड से पहले खूब बरसे नोट