Peddi Box Office Collection Day 8: पेद्दी ने आठवें दिन छुड़ाए 'भूत बंगला' के पसीने, वीकेंड से पहले खूब बरसे नोट
राम चरण की फिल्म 'पेद्दी' ने आठवें दिन कमाल कर दिया है। फिल्म ने अक्षय कुमार की भूत बंगला को पीछे छोड़ दिया है। ...और पढ़ें
-1781193638874_m.webp)
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। राम चरण (Ram Charan) की फिल्म 'पेद्दी' (Peddi) भले ही ओपनिंग वीकेंड जैसी जबरदस्त रफ़्तार बनाए न रख पाई हो, लेकिन यह स्पोर्ट्स-एक्शन ड्रामा बॉक्स ऑफिस पर लगातार बड़े मुकाम हासिल कर रही है।
4 जून को रिलीज हुई इस फिल्म ने क्रिटिक्स और दर्शकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिलने के बावजूद अच्छी ओपनिंग की। हालांकि वीकडे पर इसकी कमाई में धीरे-धीरे गिरावट आई है, फिर भी यह फिल्म इस साल की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक बनी हुई हैं। पेद्दी पहले ही कई बड़ी रिलीज से आगे निकल चुकी है।
यह भी पढ़ें- Peddi Worldwide Collection: दुनियाभर में पेद्दी की हुकूमत, 6 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर लहरा दिया सफलता का परचम
भूत बंगला को छोड़ा पीछे
हाल ही में इसने अक्षय कुमार की फिल्म 'भूत बंगला' की घरेलू बॉक्स ऑफिस पर हुई कुल कमाई (लाइफटाइम डोमेस्टिक अर्निंग) को पीछे छोड़ दिया है। इस तरह से तमाम कंट्रोवर्सी के बावजूद पेद्दी ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी स्थिति मजबूत बना ली है।
-1781193626097.jpg)
Sacnilk के अनुसार, 'पेद्दी' ने सातवें दिन 7.55 करोड़ की नेट कमाई की, जिससे इसकी कुल घरेलू नेट कमाई 187.25 करोड़ हो गई। वहीं अब आठवें दिन के रिजल्ट भी सामने आ गए हैं। पेद्दी ने आठवें दिन 5.07 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। इस हिसाब से फिल्म की कुल घरेलू कमाई 192.32 करोड़ रुपये हो गई है।
क्या है पेद्दी की कहानी?
वहीं दुनियाभर में पेद्दी ने अभी तक 345 करोड़ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन कर लिया है। फिल्म का निर्देशन बुची बाबू सना ने किया है। फिल्म में जाह्नवी कपूर और बोमन ईरानी भी नजर आए। पेद्दी की कहानी आंध्र प्रदेश के विजयनगरम के बाहरी इलाके में बसे एक गुमनाम गांव के, हाशिए पर रहने वाले समुदाय के एक व्यक्ति के इर्द-गिर्द घूमती है। वह खेलों के ज़रिए अपने लोगों के लिए पहचान, सम्मान और बुनियादी सुविधाएं हासिल करने की लड़ाई लड़ता है।