यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 17, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Fighter: ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की 'फाइटर' का नया पोस्टर आया सामने, डायरेक्टर ने बताया कब होगी रिलीज !
Fighter New Poster दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) जल्द डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद (Siddharth Anand) की फिल्म फाइटर मे ...और पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Fighter New Poster: दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) की फिल्म फाइटर (Fighter) काफी समय से चर्चा में है। पिछले दो सालों से इस मूवी की चर्चा हो रही है।
पर्दे पर दोनों को एक साथ देखने के लिए फैंस काफी इंतजार कर रहे हैं। हाल ही मूवी का मोशन पोस्टर रिलीज हुआ था। वहीं मंगलवार को डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद (Siddharth Anand) ने नया पोस्टर शेयर कर बताया है कि ये फिल्म कब आ रही हैं।
यह भी पढ़ें- Fighter की शूटिंग से सामने आई ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की तस्वीर, सोशल मीडिया पर मिनटों में हुई वायरल
फाइटर का नया पोस्टर
जाने-माने डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद (Siddharth Anand) ने अपनी फिल्म का नया पोस्टर शेयर किया है। इस पोस्टर में 100 डेज टू फाइटर और कैप्शन में लिखा- फाइटर 100 दिन में आ रही है। फाइटर साल 2024 में जनवरी में थिएटर्स में रिलीज की तैयारी कर रही है।
पोस्टर और फिल्म की रिलीज जानकारी को लेकर देखकर फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- इसे लॉन्च करने का इंतजार है। यह महाकाव्य और अविश्वसनीय होगा। दूसरे ने लिखा- मुझे उम्मीद है कि यह फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ का कारोबार करेगी। तीसरे ने लिखा- टीजर कब आएगा सर? देखने के लिए इंतजार नहीं कर सकता।
ये स्टार्स आएंगे नजर
सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी इस फिल्म में ऋतिक रोशन, दीपिका पादुकोण और अनिल कपूर लीड रोल में नजर आएंगे। इनके अलावा करण सिंह ग्रोवर और तलत अजीज भी अहम किरदार में नजर आएंगे। ये फिल्म एरियल एक्शन से है। कहा जा रहा है कि ये फिल्म 250 करोड़ के बजट में बनकर तैयार है।